Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: तीन थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में युवती समेत दो घायल

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान हुई अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। यह हादसे भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा, भोपाल शहर के खजूरी सड़क और टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में युवती समेत दो व्यक्ति भी जख्मी है।

पिकअप ने दों बाइकों में मारी टक्कर

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार लालघाटी (Lalghati) और जैतपुरा गांव के बीच 26 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे बैरसिया (Berasia) से आ रही लोडिंग पिकअप (Loading Pickup ) ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 वर्षीय अमन नागर (Aman Nagar) और 20 वर्षीय शुभम अहिरवार (Shubham Ahirwar) की मौत हो गई। जबकि उनके साथ एक बाइक (Bike) में सवार दीपक सिलावट (Deepak Silawat) घायल हैं। सभी गुनगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हिनोती सड़क में रहते थे। सभी घायलों को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। पुलिस ने लोडिंग पिकअप को जब्त कर लिया है जो कि बैरसिया की तरफ से भोपाल जा रहा था। गुनगा थाना पुलिस ने मर्ग 34-35/26 कायम कर लिया है। इधर, खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना क्षेत्र स्थित भौंरी के नजदीक हुई दुर्घटना में जख्मी मिलन सहरिया पिता जगदीश सहरिया उम्र 28 साल की मौत हो गई। वह रातीबड़ (Ratibarh) स्थित मुंगालिया छाप में किसान के खेत में मजदूरी करता था। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले का रहने वाला है। सड़क दुर्घटना 24 अक्टूबर की शाम लगभग सात बजे हुई थी। हादसे के वक्त मिलन सहरिया (Milan Sahriya) विदिशा में रहने वाली साली क्रांति को अपने साथ मोटर साइकिल में बैठाकर घर ले जा रहा था। दोनों के पास बीच में एलईडी टीवी भी रखी थी। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक अरविंद प्रजापति (Arvind Prajapati) की शिकायत पर उसी दिन प्रकरण दर्ज कर लिया था। अब इलाज के दौरान मिलन सहरिया की 26 अक्टूबर को मौत हो गई। पुलिस ने बताया पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी। क्रांति (Kranti) का हमीदिया अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 53/26 कायम कर लिया है। वहीं टीटी (TT Nagar) नगर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय घनश्याम रैकवार (Ghanshyam Raikwar) की मौत हो गई। मामले की जांच करने एएसआई दिग्विजय वैष्णव (ASI Digvijay Vaishnav) पहुंचे थे। हालांकि उन्हें घटना और उसके संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं थी। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 56/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घरेलू हिंसा की पीड़ित पंजाबी महिला पहुंची थाने 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

‘

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!