Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत तीन लाख रुपए का माल बटोरा

भोपाल। सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में हुई है। मकान से चोर सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत करीब तीन लाख रुपए का माल समेट ले गए। वारदात भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके में हुई है।
बीमार पत्नी का इलाज कराने गए हुए थे
नजीराबाद (Najirabad) थाना पुलिस के अनुसार 80 वर्षीय जसवंत सिंह राजपूत (Jaswant Singh Rajput) ग्राम कढ़ैया कला में रहते हैं। उनकी पत्नी बीमार चल रही थी। इसलिए वे मकान में ताला लगाकर भोपाल शहर में रहने वाले भतीजे के यहां रहने चले गए थे। परिवार में बच्चे नहीं हैं। इसलिए वे रिश्तेदार के यहां रहते हुए वे पत्नी का इलाज करा रहे थे। इस दौरान मकान सूना पाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद पूरे घर में चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने के बाद डेढ़ लाख रुपए नकद और इतनी ही राशि के जेवरात चोरों ने समेट लिए। नजीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 271/26 दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।