Bhopal News: मामूली विवादों में सात स्थानों पर खूनी संघर्ष

Share

Bhopal News: कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, सभी मामलों में पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान मामूली विवादों में सात स्थानों पर जमकर बवाल हुआ। इसमें कुल्हाड़ी से लेकर प्लास्टिक के पाइप तक इस्तेमाल किया गया। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड, अवधपुरी, बागसेवनिया, जहांगीराबाद, खजूरी सड़क, छोला मंदिर और पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। दो घटनाओं में तीन महिलाओं को भी चोट आई है। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

हंसी मजाक ने ले लिया हिंसक रूप

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार बांसखेड़ी (Baskhedi) निवासी 27 वर्षीय रवि बंबेरिया (Ravi Baberiya) मजदूरी करता है। 22 अक्टूबर की दोपहर वह अपने साथी मजदूर बृजेंद्र दांगी (Brajendra Dangi) के साथ बैठा था। दोनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान शुरु हुई कहासुनी हिंसक हो गई। आरोपी बृजेंद्र दांगी अपने घर गया और कुल्हाड़ी (Axe) लेकर वापस लौटा। इसके बाद उसने रवि की गर्दन पर हमला कर दिया। रवि बंबेरिया गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने प्रकरण 717/26 तो दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इधर, अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार अंग्रेजी शराब दुकान के सामने बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) निवासी 28 वर्षीय प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) को रोहित गिरी (Rohit Giri) ने ब्लैड मारकर हाथ में मार दिया। आरोपी शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। इसी तरह बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित अहमदपुर गांव में चल रहे भंडारे में दीपक जाटव (Deepak Jatav) ने पुड़ी तलने वाले झारे से हमला कर दिया। हमले में 24 वर्षीय अक्षय जाटव (Akshay Jatav) घायल है। उसे सिर पर वार लगा है। जख्मी युवक ऐलोरा केबल्स (Elora Cables) में ऑपरेटर का काम करता है। जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित पुलपुख्ता के पास पेपर कटर से वार करके 21 वर्षीय अंकुर मलैया (Ankur Mallaiya) को लहुलूहान कर दिया। वह टीटी नगर (TT Nagar) स्थित पंचशील नगर में रहता है। वह डीजे में नशे की हालत में नाच रहा था। तभी हमलावर ने उसके साथ गाली-गलौज करके कमर के पास वार किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अस्पताल में पुलिस कस्टडी से भागा चोर

चाकू, पेपर कटर, गेंती-फावड़ा से वार किया

इसी तरह खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) में 30 वर्षीय गुफरान खान (Gufran Khan) को तीन लोगों ने मारपीट करके उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। वे सीहोर जिले के रहने वाले हैं और वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। आरोपी मोपेड (Moped) पर सवार थे जिनका वाहन सही तरीक से नहीं चलाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों के पास धारदार हथियार भी थे। जिन्हें रोकने के लिए कार में सवार महिलाओं ने हस्तक्षेप किया तो उनके साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने 26 वर्षीय राज राय (Raj Rai) की शिकायत पर मारपीट करके लहुलूहान करने का प्रकरण 994/26 दर्ज किया। वे सिंधी कॉलोनी (Sindhi Colony) में रहते हैं और आदित्य बिरला कंपनी (Aditya Birla Company) में मेनेजर हैं। घटना के वक्त वे दोस्त आदित्य साहू (Aditya Sahu) के साथ मंजीत ग्रिल होटल (Manjeet Grill Hotel) गए थे। वहां उनके वाहन के पास आरोपी लघुशंका कर रहे थे। इसका विरोध करने पर हेमंत और अभिषेक राजपूत (Abhishek Rajput) ने लोहे के पाइप से मारपीट करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में आनंद नगर (Anand Nagar)  स्थित गुप्ता कॉलोनी (Gupta Colony) में 45 वर्षीय सोनाकली मीणा (Sonakali Meena) पर गेंती, फावड़ा और सब्बल लेकर हमला करने का प्रयास किया। आरोपी सत्यम मीणा (Satyam Meena) है जो घर के सामने नाली खोद रहा था। ऐसा करने से रोका गया तो आरोपी उग्र हो गया। हमले में सोनाकली मीणा के बेटे अमित मीणा (Amit Meena) को सब्बल कंधे के पास लगा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case : महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपियों ने गला काटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!