Bhopal News: पुलिस अधिकारियों को ऊंगली दिखाकर बोले शहर में आग लगवा दूंगा,सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ वीडियो

भोपाल। राजधानी के हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी एक बार फिर विवादों में हैं। वे पुलिस अधिकारियों (Bhopal News) को ऊंगली दिखाकर शहर में आग लगाने की धमकी दे रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। वे पुलिस की तरफ से उन वाहनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध कर रहे थे जो अत्याधिक शोर मचाते हुए सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहे थे।
झांकी के आयोजकों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी
जानकारी के अनुसार नवरात्र का समापन चलते हुए दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा है। इसमें भोपाल (Bhopal) शहर के अलावा विदिशा (Vidisha) जिले से आई झांकियां भी शामिल थीं। 21 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे चल समारोह संगम तिराहे पर पहुंचा। यहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक उप निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने झांकी के साथ चल रहे डीजे (DJ) की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो खींचना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी डीजे से संबंधित नियमों के उल्लंघन की जांच और संभावित चालानी कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटा रहे थे। इस पर झांकी के आयोजकों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी होने लगी। हिंदू उत्सव समिति (Hindu Utsav Samiti) के सदस्यों ने अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी (Chandra Shekar Tiwari) को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तिवारी की पुलिस अधिकारियों से बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो (Video) में वह झांकी या कार्यकर्ताओं को परेशान करने पर पूरे शहर में आग लगवाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। यह देखकर मंगलवारा (Mangalwara) थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी (TI Ajay Kumar Soni) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति संभाली। इसके बाद चल समारोह को आगे रवाना किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और आयोजन समिति के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।