Bhopal News: दो साल से चल रही थी पारिवारिक कलह,थाने पहुंचा मामला तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। शादी के पंद्रह साल बाद पति और सास की यातनाओं से तंग आकर एक महिला को पुलिस से मदद लेना पड़ी। घटना की जांच भेापाल (Bhopal News) शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस कर रही है। दरअसल, महिला पारिवारिक कलह से बहुत पहले जूझ रही थी। वह कुछ महीने पहले ही ससुराल लौटी है। उसको पति और सास ने छुरी से वार करके घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उसकी लज्जा भंग भी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुरानी बातों को लेकर पति के साथ हुआ विवाद
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना प्रभारी महेंद्र राठौर (TI Mahendra Rathore) ने बताया कि विवाहिता की उम्र 33 साल है। उसकी लगभग सौलह साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद बेटा-बेटी भी हुए हैं। पति पांढुर्णा में नौकरी करता है। वह बीच-बीच में स्टेशन बजरिया स्थित घर आता-जाता है। विवाहिता घरेलू कलह से जूझ रही थी। जिस कारण वह बहुत लंबे समय से मायके में रहने को मजबूर थी। कुछ महीना पूर्व ही वह ससुराल में लौटी है। घटना 22 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे हुई। पुरानी बातों को लेकर पति के साथ विवाद हुआ तो आरोपी पति किचन से छुरी (Knife) लेकर हमला करने आ गया। उसने बचाव में हाथ आगे बढ़ाया तो छुरी के वार लग गए। इसके बाद पति और सास ने मिलकर उसको मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। उसको अश्लील गाली-गलौज करते हुए पति और सास ने मिलकर स्त्री लज्जा भंग जैसा कृत्य भी अंजाम दिया। यह पूरा वाक्या कॉलोनी के लोग भी देख रहे थे। यह सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। महिला के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पति और सास के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला, प्रताड़ना, अश्लील हरकत, मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 321/26 दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह प्रकरण 22—23 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे दर्ज किया है। पीड़िता को फिलहाल मायके पक्ष को पुलिस ने सौंप दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।