Bhopal News: किसान के घर से 50 लाख रुपए का माल चोरों ने समेटा

Share

Bhopal News: 20 तोला से अधिक वजनी सोने के जेवरात,आधा किलो चांदी और नौ लाख रुपए नकद बटोर ले गए चोर,में नहीं थम रही चोरियों की घटनाएं,पीड़ित ने एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया,पुलिस बोली मामला संदिग्ध, चौबीस घंटे बाद करेंगें स्थिति साफ

Bhopal News
File Image

भोपाल। राजधानी में चोरियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। अब चोरों ने धार्मिक यात्रा में गए किसान के घर को अपना निशाना बनाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ इलाके की है। मकान से 20 तोला वजनी सोने के जेवरात के अलावा आधा किलो की चांदी के जेवर चोर ले गए हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक गुल्लक में रखे करीब नौ लाख रुपए भी हैं। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और चौबीस घंटे बाद स्थिति साफ करने की बात बोल रही है।

पीड़ित परिवार ने सौंपी जेवरातों की सूची

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम सिकंदराबाद (Sikandarabad) में किसान 42 वर्षीय फूल सिंह साहू (Phool Singh Sahu) का परिवार रहता है। वे दो दिन पहले ओरछा चले गए थे। चोरों ने मकान सूना पाकर घर में रखे सारे जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल बटोर लिया। पुलिस को पीड़ित परिवार ने जेवरातों की सूची सौंपी हैं। इसमें सोने का रानी हार, दो गले के हार, चार टॉप्स, पांचाली, सोने की चूड़ी, तीन अंगूठियां, सोने की बिंदिया, मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी का करधौना, चांदी की चेन के अलावा नौ गुल्लक में रखे नौ लाख रुपए नहीं थे। इस मामले में पीड़ित पक्ष से उक्त संपत्ति की जानकारी मिली है। उन्होंने आरोपियों को पकड़ाने पर एक लाख रुपए का ईनाम देने की भी घोषणा की है। इधर, थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा (TI Ras Bihari Sharma) ने बताया कि सूची उन्हें भी मिली है। जिसके संबंध में वे चौबीस घंटे बाद स्थिति स्पष्ट कर सकेंगें। थाना पुलिस को चोरी गई संपत्ति और घटनाक्रम को लेकर संदेह हैं। रातीबड़ थाना पुलिस ने प्रकरण 535/26 दर्ज कर लिया है। वहीं अवधपुरी (Aadhpuri) थाना क्षेत्र स्थित अमरावद खुर्द (Amraward Khurd) गांव से आधा दर्जन गाय चोरी चली गई। जिसकी रिपोर्ट थाने पहुंचकर जितेंद्र परमार (Jitendra Parmar) और देवकरण परमार (Devkaran Parmar) ने 481-482/26  दर्ज कराई है। इधर, दिल्ली से लौटकर 77 वर्षीय अमल कुमार गार्गिया (Amal Kumar Gargiya) ने चोरी का मामला दर्ज कराया। वे अरविंद विहार कॉलोनी (Arvind Vihar Colony) में रहते हैं। घटना के वक्त वे बेटे के पास गए थे। उनके मकान से नल का बाल्व, सीवेज के ढक्कन चोरी चला गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। यहां वारदात करने के बाद वही व्यक्ति पड़ोसी राघवेंद्र सिंह (Raghvendra Singh) के घर भी घुसा। उस वक्त वे इंदौर (Indore) गए थे। घर से पीतल का हैंडल लॉक के अलावा बैंक पासबुक, चेकबुक चोरी कर ले गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Domestic Violence: ऊर्जा डेस्क की 'तिकड़ी' जो घर बसाने का 'चौघड़िया'

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!