Bhopal Cyber Fraud: घर की चहारदीवारी में रखे मोबाइल की सिम निकालकर फर्जीवाड़ा, बिजली काटने की धमकी देकर खाता किया खाली

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर जालसाजी के चार प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए हैं। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के गोविंदपुरा, चूना भट्टी, शाहपुरा के अलावा गौतम नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। चारों घटनाओं में करीब तीन लाख 33 हजार रुपए की रकम जालसाजों ने निकाली है। पीड़ितों में दो महिलाएं हैं जो घटना से काफी सदमे में आ गई है।
सिम निकाल कर की जालसाजी
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार रश्मि उपाध्याय (Rashmi Upadhyay) पति निशीथ उपाध्याय उम्र 51 साल गौतम नगर (Gautam Nagar) में रहती है। वह 12 अक्टूबर को मकान के चहारदीवारी में मोबाइल रखकर बैठी थी। कुछ देर बाद वह उसे लेकर घर के भीतर चली गई। उन्होंने मोबाइल (Mobile) से फोन लगाना चाहा तो बंद आ रहा था। पति निशीथ उपाध्याय (Nishith Upadhyay) ने आकर मोबाइल देखा तो पता चला कि उसके भीतर बीएसएनएल की सिम ही गायब थी। उन्होंने सिम को बंद कराया और दूसरी सिम (Sim) ली। जिसके बाद पता चला कि पत्नी के खाते से उसी सिम के जरिए जालसाज ने 25 हजार रुपए निकाल लिए है। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 934/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस ने रश्मि गुप्ता (Rashmi Gupta) पति विशाल गुप्ता उम्र 46 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 426/26 दर्ज किया। वे सी-सेक्टर शाहपुरा (Shahpura) में रहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास 12 अक्टूबर को जालसाज ने बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बनकर फोन किया। उसने नंबर अपडेट करने के नाम पर भेजी गई लिंक से क्लिक करके 12 रुपए का भुगतान करने बोला। उसे दबाते ही मोबाइल हैंग हो गया और खाते से 69719 रुपए निकल गए। चूना भट्टी थाना पुलिस ने पल्लवी नगर (Pallavi Nagar) निवासी 49 वर्षीय विनोद गुप्ता (Vinod Gupta) के साथ हुए 198800 रुपए के सायबर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। उनके साथ यह फर्जीवाड़ा जनवरी, 2025 में हुआ था। पीड़ित महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता है। उनसे गुगल में होटल को रैटिंग देने का झांसा देकर फंसाया गया। इसके बाद उससे निवेश करने पर मुनाफे का लालच देकर रकम ऐंठी गई। गौतम (Gautam Nagar) नगर थाना पुलिस ने दिव्यांश शर्मा (Divyansh Sharma) के साथ हुए 40 हजार रुपए की जालसाजी के मामले में प्रकरण 640/26 दर्ज किया है। हालांकि उससे पुलिस ने पूछताछ ही नहीं की है। जिस कारण जालसाजी के तरीके और घटनाक्रम की जानकारी थाना पुलिस को पता नहीं चल सकी है। सभी मामलों की प्राथमिक विवेचना भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। जिसमें उन खातों को बंद कराया गया है जिनमें जालसाजों ने रकम भेजी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।