Bhopal Cyber Fraud: सीनियर सिटीजन को पेंशन स्कीम की आड़ में दिया जा रहा झांसा

Share

Bhopal Cyber Fraud: ग्यारह थानों में जालसाजी के 19 पीड़ितों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज, एपीके फाइल भेजकर खातों से निकाले 22 लाख रुपए की मोटी रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी भोपाल के ग्यारह थानों में 19 पीड़ितों की शिकायत पर जालसाजी के प्रकरण दर्ज किए गए। यह सभी लोग सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) के शिकार थे। जिनकी प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम की तरफ से की गई थी। पुलिस ने उन खातों को फ्रीज करा दिया है जिसमें रकम जालसाजों ने ट्रांसफर कराई है। सर्वाधिक पांच प्रकरण भोपाल शहर के कोलार रोड थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। सर्वाधिक वृद्धों को निशाना बनाकर उन्हें पेंशन स्कीम का लालच देकर ठगी की वारदात की गई।

पॉलिसी बनने का झांसा देकर खाता कर दिया खाली

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार संतोष प्रकाश सराठे (Santosh Prakash Sarathe) पिता प्रेम बाबू सराठे उम्र 60 साल के बैंक आफ इंडिया (BOI) के खाते से 280000 रुपए निकल गए। वे राजहर्ष कॉलोनी (Rajharsh Colony) में रहते हैं और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने वयोवृद्ध नागरिकों के पेंशन कार्ड (Pension Card) बनाने का विज्ञापन देखा था। उसे ही बनाने का झांसा देकर जालसाजों ने 20 अगस्त को एपीके (APK) फाइल भेजकर फर्जीवाड़ा किया। इसी तरह दानिश कुंज (Danish Kunj) निवासी तोमेंद्र कुमार कौंदर (Tomendra Kumar Kaunder) के खाते से 48 हजार रुपए निकल गए। तीसरी शिकायत मोहम्मद इखलाक (Mohammad Ikhlaq)  पिता अब्दुल रशीद उम्र 45 साल ने दर्ज कराई। वे जेके टाउन (JK Town) में रहते हैं। कारपेंटरी का काम करने वाले मोहम्मद इखलाक के इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) खाते से 31 अगस्त को 33 हजार रुपए निकले। आदर्श कुमार पटेल (Adarsh Kumar Patel) पिता दिवाकर प्रसाद पटेल उम्र 25 साल के खाते से 132000 रुपए निकले। वे मूलत: मउगंज के रहने वाले हैं और भोपाल में पढ़ाई करते हैं। उनके पास एक्सिस बैंक (Axis Bank) का क्रेडिट कार्ड (Credit Card) था। जिसमें बिना अनुमति बीमा कर दिया गया था। उसे निरस्त कराने के लिए हेल्पलाइन में मदद मांगी थी। कोलार रोड थाना पुलिस ने पांचवां प्रकरण राजेंद्र राव (Rajendra Rao) पिता स्वर्गीय सी हनुमंत राव 69 साल के साथ 133036 रुपए की जालसाजी हुई। वे सर्वधर्म बी—सेक्टर में रहते हैं और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से  रिटायर्ड  हैं। उनके पास 25 जुलाई को जालसाज ने एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर फोन किया था। उसने कहा कि राजेंद्र राव की बिना अनुमति बीमा हो गया है। उसे निरस्त करने की कवायद में लिंक भेजकर यह फर्जीवाड़ा हुआ। कोलार रोड थाना पुलिस ने पांचो मामलों में जालसाजी का प्रकरण 622-623-624-625-626/26 दर्ज कर लिया है।

ई—कॉमर्स कंपनी से बुक की थी पेंट जो पीड़ित को महंगी पड़ी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस ने जालसाजी के तीन प्रकरण 617-618-619/26 दर्ज किए। जिसमें शारदा नगर (Sharda Nagar)  निवासी राजकुमार पिता मन्नुलाल ने शिकायत दर्ज कराई। उनके खाते से 117981 रुपए निकले थे। इसी तरह नारियलखेड़ा (Nariyalkheda) निवासी सैयद शफात अली सैयद सरवत अली (Syed Shafat Ali Syed Sarwat Ali) के खाते से 99999 रुपए निकले। तीसरी शिकायत रिसालदार कॉलोनी निवासी तेजेंद्र सिंह (Tejendra Singh) पिता राजेंद्र सिंह उम्र 27 साल ने दर्ज कराई। उनके बैंक आफ इंडिया (BOI) और पीएनबी (PNB) के खाते से तीन किस्त में सवा एक लाख रुपए निकल गए। उन्हें टेलीग्राम में लक्ष्य पूरा करने पर मोटा कमीशन मिलने का लालच दिया गया था। कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण दर्ज किए। जिसमें पहली शिकायत सौरभ उपाध्याय (Saurabh Upadhyay) पिता ओमप्रकाश उपाध्याय उम्र 20 साल ने दर्ज कराई। वे सईद नगर में रहते हैं। उनके कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) खाते से 25798 रुपए निकले। सौरभ उपाध्याय ने शिन एप से पेंट बुक किया था। जिसका भुगतान उन्होंने कर दिया था। इसके बावजूद जालसाजों ने फोन करके वह भुगतान फेल होने का झांसा देकर यह फर्जीवाड़ा किया। दूसरी शिकायत थाने में शाहीन परवीन (Shaheen Parveen) पिता सुल्तान खान आफरीदी उम्र 79 साल ने दर्ज कराई। वे शाहीन अपार्टमेंट (Shaheen Appartment) में रहते हैं। उनके साथ जालसाजी करते हुए बैंक आफ इंडिया के खाते से पांच किस्त में 149000 रुपए निकाले गए। उन्हें वयोवृद्ध नागरिकों को सुविधाएं देने वाले कार्ड बनाने के नाम पर धोखा दिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिजली काटने के विवाद पर बवाल

नेटफ्ल्किस एप डाउनलोड करते ही खाते से पैसा निकला

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस ने थुआखेड़ा निवासी विक्रम मीना (Vikram Meena) पिता पदम मीना की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 448/26 दर्ज किया। उनके खाते से 35154 रुपए निकले थे। चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस ने आकांक्षा अग्रवाल (Akansha Agrawal) पति अर्पित अग्रवाल उम्र 38 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 394/26 दर्ज किया। वे जानकी इंकलेव (Janki Enclave) में रहती हैं। आकांक्षा अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनसे आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) कर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर खाते से 68500 रुपए निकाले गए हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने राजेश जैन (Rajesh Jain) पिता प्रेमीलाल जैन उम्र 40 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 252/26 दर्ज किया। वे इतवारा रोड स्थित अट्टा सूजा खां में रहते हैं। वे पशु आहार दुकान पर काम करते हैं। उनके पास 27 सितंबर को मोबाइल (Mobile) पर बैंक आफ इंडिया खाते से पांच किस्त में एक लाख रुपए निकले हैं। उनके पास किसी तरह का फोन भी नहीं आया था। बागसेवनिया (Bagsewania) थाने में विजय राज (Vijay Raj) पिता श्रीपाल उम्र 35 साल ने दर्ज कराई। वे अहमदपुर में रहते है। उसे फोनपे एप पर बोनस मिलने का झांसा दिया गया था। जिसके बाद सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (Central Bank Of India) के खाते से पांच किस्त में 40 हजार रुपए निकल गए। मिसरोद थाना पुलिस ने एस रामचंद्रन अय्यर (S Ramchandrayan Ayyer) पिता ईकेएस अय्यर उम्र 58 साल की शिकायत पर प्रकरण 678/26 दर्ज किया है। वे पैसिफिक ब्ल्यू कॉलोनी (Pacific Blue Colony) में रहते हैं। वे निजी कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उनके बिजली कंपनी के राकेश अग्रवाल नाम से कनेक्शन काटने की धमकी देकर आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 163703 रुपए निकाल लिए हैं। दूसरी शिकायत सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) पिता सुरेश शुक्ला उम्र 42 साल ने दर्ज कराई। वे भी मिसरोद स्थित नटराज सोसायटी (Natraj Society) में रहते हैं। सौरभ शुक्ला का दवा कारोबार है। उन्होंने नेटफ्लिक्स एप (Netflix App) को डाउनलोड किया था। ऐसा करते ही मोबाइल हैक हुआ और एक्सिस बैंक खाते से 34500 रुपए निकल गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident Case: खड़े ट्रक में घुसा आयशर ट्रक, क्लीनर की मौत

ट्रैफिक चालान की लिंक भेजकर खाते से निकाली रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

अवधपुरी (Awadhpuri ) थाना पुलिस ने अरविन किरो (Arvin Kiro) पिता अम्ब्रोस किरो उम्र 47 साल की शिकायत पर प्रकरण 422/26 दर्ज किया है। वे श्रवण कांता (Shravan Kanta) कॉलोनी अवधपुरी में रहते हैं। उनके एयू स्मॉल फायनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) खाते से 94925 रुपए निकल गए। शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने अंकुश बंसल (Ankush Bansal) पिता बलदेव बंसल उम्र 38 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 566/26 दर्ज किया। वे होम लैंड इंक्लेव (Home Land Enclave) में रहते हैं। उनके पास मोबाइल पर ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) का चालान बताकर एपीके फाइल भेजी गई थी। जिसके बाद आईसीआईसीआई बैंक खाते से 226000 रुपए निकल गए। छोला मंदिर (Chhola Mandir)  थाना पुलिस ने जगमोहन विश्वकर्मा (Jagmohan Vishwakarma) पिता रामचरण विश्वकर्मा उम्र 32 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 911/26 दर्ज किया। वे मालीखेड़ी (Malikhedi) में रहते हैं। उनके एयू स्मॉल बैंक खाते से दो किस्त में एक लाख रुपए निकले।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!