Bhopal News: बाइक सवार तीन युवको ने किसान का मोबाइल छीना

Share

Bhopal News: स्टेशन से बाहर निकलकर रिश्तेदार के घर जाते वक्त हुई घटना

Bhopal  News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने से एक किसान (Farmer) से मोबाइल फोन छीन लिया गया। घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज देखने का काम शुरु कर दिया है।

स्टेशन के सामने रैपिडो बुक करते समय हुई वारदात

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार अभिषेक चौधरी (Abhishek Chaudhry) पिता रामकृष्ण चौधरी उम्र 35 साल मूलत: हरदा (Harda) जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल कटारा हिल्स (Katara Hills) के महालक्ष्मी परिसर (Mahalaxmi Parisar) फेज-2 में रहते हैं। अभिषेक चौधरी किसानी का काम करते हैं। उन्होंने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) के सामने से जीजा दुर्गेश कुमार गुर्जर (Durgesh Kumar Gurjar) के घर जाने के लिए रैपिडो बुक किया। वे स्टेशन के सामने शुभ इन होटल (Shubh In Hotel) तक पहुंच रहे थे। सड़क पार करते वक्त बाइक पर सवार तीन युवक उनके नजदीक आए। इसके बाद हाथ में रखा आई फोन (IPhone) छीनकर भाग गए। मोबाइल सबसे पीछे बैठे युवक ने छीना था। आरोपियों का उन्होंने मानसरोवर काम्पलेक्स (Mansarovar Complex) तक पीछा भी किया। इसके बाद आरोपी नजर से ओझल हो गए। झपटमारी की वारदात 28 सितंबर की रात लगभग सवा ग्यारह बजे हुई थी। जिसमें पुलिस ने 29 सितंबर की सुबह प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल की कीमत 50 हजार रुपए बताई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कार से नोटों से भरा बैग चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!