Bhopal News: मां हिंगलाज मंदिर में चोरी

Share

Bhopal News: समिति के अध्यक्ष ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के मनुआभान टेकरी के नजदीक मां हिंगलाज मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। भेापाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मंदिर में हुई चोरी के मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध का पता लगा रही है।

पहाड़ी के रास्ते आए थे चोर

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार महेंद्र सिंह गुर्जर पिता सेवाराम गुर्जर उम्र 63 साल ने प्रकरण 717/26 दर्ज कराया है। वे बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र स्थित इमलिया नरेंद्र कुल्होर में रहते हैं। महेंद्र सिंह गुर्जर (Mahendra Singh Gurjar) किसान है और मां हिंगलाज साहित्यक सांस्कृतिक कल्याण समिति (Maa Hinglaj Literary And Cultural Welfare Committee) के अध्यक्ष भी है। जिसका मंदिर मनुआभान टेकरी (Manuvabhan Tekri) में हैं। मंदिर की देखरेख का काम भारती गोस्वामी (Bharti Goswami) करते हैं। चोरी की जानकारी उन्हें पुजारी के परिजनों से मिली थी। मंदिर से पीतल के घंटे, कलश, लोटा, कृष्ण भगवान का सिंहासन समेत अन्य सामान चोरी गया है। पुलिस का कहना है कि संदेही पहाड़ी के रास्ते आए थे। वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण दूसरी तकनीक की मदद से संदेहियों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क पर पीछा कर रही थी महिला
Don`t copy text!