Bhopal Cyber Fraud: बॉडी मसाज के लिए होटल के सामने बुलाया, स्कैनर भेजकर एक लाख से अधिक रकम जमा कराई

Share

Bhopal Cyber Fraud: पिपलानी थाने के चक्कर काटने को मजबूर सायबर फ्राडॅ के कई पीड़ित, ई-एफआईआर के बाद पीड़ितों की सुध ही नहीं ली जाती है

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में सायबर फ्रॉड के पांच थानों में नौ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सर्वाधिक पांच प्रकरण भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के पिपलानी थाने में दर्ज हुए। यहां दर्ज होने वाली ई-एफआईआर को थाना पुलिस अफसरों के आदेश पर उतार लेती है। लेकिन, वह पीड़ितों से संपर्क करके अपराध की वजह को लेकर सुध ही नहीं लेती। नतीजतन, कई पीड़ित अभी भी थानों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिसमें एक रोचक मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक को बॉडी मसाज की आड़ में एक लाख रुपए से अधिक की रकम ऐंठ ली गई।

होटल की लोकेशन देकर बुलाया था

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार रोहित सेन पिता घनश्याम सेन उम्र 22 साल रत्नागिरी(Ratnagiri)  में स्थित भेल नगर (Bhel Nagar) में रहते हैं। वे 8 अगस्त को इंस्टाग्राम चला रहे थे। तभी रोहित सेन (Rohit Sen) को टेलीग्राम में बॉडी मसाज का संदेश देखा। एक घंटे के लिए डेढ़ हजार रुपए का उसमें शुल्क लिखा था। उसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें एक होटल की लोकेशन देकर वहां बुलाया गया। उसे कमरा नंबर बताने के पहले क्यूआर कोड भेजा गया। जिसमें सिक्योरिटी के नाम पर पांच हजार रुपए और डेढ़ हजार रुपए मसाज की फीस बताई गई। वह जाल में जैसे ही फंसा तो उसे अलग-अलग बहाने बनाकर 16 बार में एक लाख, एक हजार रुपए ऐंठ लिए गए। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण 836/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह चंद्रशेखर वर्मा पिता शंभुदयाल वर्मा उम्र 59 साल से 40 हजार, 598 रुपए ऐंठ लिए गए। चंद्रशेखर वर्मा (Chandrashekhar Verma) सोनागिरी (Sonagiri) के ए-सेक्टर में रहते हैं और उनके साथ वारदात 13 जुलाई को हुई थी। वहीं खजूरी कला रोड स्थित ग्रेश गार्डन (Gresh Garden) में रहने वाले 37 वर्षीय तजिन्दर सिंह (Tajinder Singh) के साथ एक लाख, 54 हजार रुपए का सायबर फ्रॉड हुआ। इसी तरह हर्ष पिडके (Harsh Pidke)  पिता एनजी पिडके उम्र 50 साल के खाते से 9 अगस्त को 40 हजार रुपए निकल गए। वे इंद्रपुरी (Indrapuri) में सी-सेक्टर स्थित दर्पण काम्पलेक्स (Darpan Complex) में रहते हैं। पिपलानी पुलिस ने तीसरा प्रकरण खजूरी कला निवासी 41 वर्षीय सचिन देव कुशवाहा (Sachin Dev Kushwah) की शिकायत पर 834/26 दर्ज किया। उनके खाते से जालसाजों ने 65150 रुपए निकाल लिए। आरोपियों ने बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर बिल अपडेट न करने पर कनेक्कशन काटने की धमकी दी थी। पुलिस ने रोहित सेन के अलावा किसी भी अन्य पीड़ितों से मुलाकात न करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिए। जिस कारण जांच अधिकारी से लेकर वास्तविक पीड़ित अपनी एफआईआर की स्थिति को लेकर परेशान हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Police Commissioner System: अपने क्षेत्र के पुलिस अफसरों को सरल तरीके से ऐसे पहचाने

साड़ी खरीदने के चक्कर में महिला को झांसे में लिया

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इधर, निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण 727—728/26 दर्ज किए। पहली शिकायत अरुण कुमार व्यास पिता कपिल देव व्यास उम्र 61 साल ने दर्ज कराई। वे करोद में स्थित गीत स्काई विले (Geet Sky Ville) में रहते हैं। उनके आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) खाते से दो किस्त में 55 हजार रुपए निकल गए थे। अरुण कुमार व्यास (Arun Kumar Vyas) ने पुलिस को बताया कि पंजाब (Punjab) के भटिंडा शहर से जनवरी, 2025 में रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने किसी तरह की लिंक भी क्लिक नहीं की थी। इसके अलावा ओटीपी, पासवर्ड जैसी कोई जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा नहीं की थी। इसके बावजूद रकम 8 अगस्त को खाते से निकल गई। दूसरी शिकायत राधिका तिवारी पति हरदयाल तिवारी उम्र 42 साल ने दर्ज कराई। वे करोद में स्थित शांति नगर (Shanti Nagar)  कॉलोनी में रहती है। राधिका तिवारी (Radhika Tiwari) ने फेसबुक (FaceBook) के जरिए साड़ी की बुकिंग की थी। जिसकी डिलीवरी करने से पूर्व ही उनसे एक दर्जन किस्त में 28412 रुपए खाते में डाले गए।

बिजली विभाग का सामान्य नागरिकों में आतंक का फायदा उठा रहे जालसाज

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार जितेंद्र सिंह भदौरिया पिता देवेंद्र सिंह भदौरिया उम्र 47 साल के साथ 99 हजार रुपए की सायबर जालसाजी हुई। वे रोहिताश नगर (Rohitash Nagar) स्थित शताक्षी गार्डन (Shatakshi Garden) में रहते हैं। आरोपियों ने 24 जुलाई को बिजली का मीटर अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजी। बिजली कनेक्शन काटने की धमकी भी दी गई थी। जिस कारण जितेंद्र सिंह भदौरिया (Jitendra Singh Bhadauriya) ने लिंक (Link) को क्लिक किया तो मोबाइल (Mobile) हैंग हो गया था। अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण 339/26 दर्ज कर लिया है। राजधानी में बिजली विभाग के आतंक का भय है। वह बिना बताए कनेक्शन काटने का काम करते हैं। जिसके बाद उसे वापस शुरु करने में जिस तरह से लालफीताशाही चलती है उसकी भनक ब्यूरोक्रेसी को नहीं हैं। यह बातें शातिर जालसाज बखूबी जानते हैं। जिसका फायदा उठाकर जालसाजों ने एक साल के भीतर में सैकड़ों पीड़ितों को अपने जाल में फंसाया हैं। इसके बावजूद मध्यप्रदेश सरकार और बिजली कंपनी अपने दैनिक क्रियाकलाप में कोई सुधार नहीं कर रही। नजीराबाद (Najirabad) थाना पुलिस ने प्रमोद सोलंकी (Pramod Solanki) पिता बहादुर सिंह सोलंकी उम्र 25 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 214/26 दर्ज किया। वे हिनोतिया जागीर में रहते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: एएसआई समेत तीन के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!