Bhopal Fraud News: झांसा देकर शोरुम से ले जाने वाले माल को मंत्रालय के सामने फुटपाथ पर बेचता था जालसाज

Share

Bhopal Fraud News: सोशल मीडिया में समाचार पढ़ने के बाद बूटिक संचालिका थाने पहुंची, टीटी नगर के बाद अब शाहपुरा थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के कारोबारियों को कभी पुलिस तो कभी नगर निगम का अफसर बनकर झांसा देने वाला शातिर जालसाज है। उसके आतंक से न्यू मार्केट के एक दर्जन से अधिक कारोबारियों (Bhopal Fraud News) को नुकसान उठा चुके थे। जिस कारण व्यापारियों ने सुनियोजित तरीके से दो दिन पूर्व उसे दबोच लिया था। जिसके बाद अब उसके खिलाफ कई अन्य व्यापारी भी सामने आने लगे हैं। ताजा मामला अब भोपाल शहर के शाहपुरा थाने में दर्ज हुआ है।

झांसा देकर माल लेकर हुआ चंपत

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने बताया कि स्वाति जैसवाल पति अमित चौकसे उम्र 38 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 469/26 दर्ज किया। वे जाटखेड़ी स्थित निखिल बंगलों (Nikhil Banglow) में रहती हैं। स्वाति जैसवाल (Swati Jaiswal) की त्रिलंगा में बुटिक हैं। उनकी बुटिक (Boutique ) में एक व्यक्ति 7 अगस्त को आया था। वह मुंह पर मास्क और सिर टोपी पहने था। उसने आठ सूट और दो साड़ियां पसंद की थी। इसके बाद वह बोला कि किसी कर्मचारी को उनके साथ भेज दीजिए। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी मनोहर को झांसा देकर कार से उतार दिया। इसके बाद वह माल लेकर फरार हो गया था। स्वाति जैसवाल ने उसकी दुकान में आने वाले व्यक्ति का हुलिया देखकर टीटी नगर (TT Nagar) में गिरफ्तार व्यक्ति को पहचाना। उन्होंने यह जानकारी देकर थाने में प्रकरण दर्ज कराया। जिसके बाद टीटी नगर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से आगे की पूछताछ के लिए शाहपुरा पुलिस ने रिमांड पर उसे ले लिया।

यह भी पढ़ें:   नाबालिग के यौन शोषण का आरोपी आबकारी आधिकारी बर्खास्त

थानों में दर्ज है कई मुकदमे

टीटी नगर थाने में अजय ताम्रकार (Ajay Tamrakar) ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उनसे ग्राहक बनकर आरोपी अनिल मिश्रा (Anil Mishra) ने करीब दस हजार रुपए का माल खरीद लिया था। इससे पहले इसी आरोपी ने रॉबिन इसरानी (Robin Israni) समेत अन्य कारोबारियों को झांसा देकर कपड़े ऐंठ लिए थे। आरोपी अनिल मिश्रा गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र में रहता है। वह मूलत: इलाहाबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ चार प्रकरण चोरी के पहले से पिपलानी और गोविंदपुरा थाने में दर्ज है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह शोरूम से माल ऐंठने के बाद मंत्रालय के सामने फुटपाथ पर उसे बेच देता था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!