Bhopal GRP News: गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल, एक लाख रुपए से अधिक का माल बरामद

भोपाल। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के आसपास वारदात करने वाले दो आरोपियों को भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) ने पकड़ा है। उसमें एक नाबालिग भी है। जिनके कब्जे से एक लाख रुपए से अधिक का माल बरामद किया है।
विधि विरोधी बालक ने वारदात करना कबूला
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) के अनुसार पकड़े गए आरोपी 22 वर्षीय अमित साहू उर्फ नाटू (Amit Sahu@Natu) और एक विधि विरोधी बालक है। जिन्होंने पूछताछ में ट्रेन 20805 एपी एक्सप्रेस (AP Express) के स्लीपर कोच से बैग चोरी करना कबूला। आरोपी अमित साहू उर्फ नाटू छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र में रहता है। उसके पास से बैग के साथ लैपटॉप, चार्जर, वोटर आईडी और आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। इसी तरह दूसरे मामले में हिरासत में लिए गए विधि-विरुद्ध बालक पर भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर भीड़ के बीच एक महिला का मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार किया है। जीआरपी ने दोनों घटनाओं में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं वे चोरी की अन्य वारदातों में भी शामिल तो नहीं रहे हैं। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों (Train) में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रखने की बात पुलिस ने कही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।