Bhopal News: बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर ही टूटे असामाजिक तत्व, वर्दी फटी, बैज गिरा, एक गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुराने शहर में निकाली जा रही पैगाम-ए-मोहब्बत रैली आने के पूर्व जमकर उपद्रव हो गया। रैली को रास्ता दिलाने पुलिस हस्तक्षेप करने पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके का है। जिस कारण पुलिसकर्मियों के वर्दी फटने के अलावा बैज टूटकर गिर गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हस्तक्षेप करने पहुंचे कांस्टेबल से की मारपीट
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कांस्टेबल को थप्पड़ भी मारे थे। जिस कारण आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने के अलावा उपद्रव करने का प्रकरण 417/26 दर्ज कर लिया है। यह पूरा विवाद सिंधी कॉलोनी (Sindhi Colony) चौराहे के पास दरगाह के नजदीक 15 अगस्त की शाम को हुआ था। यहां दो युवकों के गुट बहस करते हुए हाथापाई कर रहे थे। तभी कांस्टेबल मोहित शिवहरे और सचिन ठाकुर (Sachin Thakur) वहां पहुंचकर उन्हें अलग करने लगे। क्योंकि पैगाम-ए-मोहब्बत रैली (Paigam-E-Mohabbat Rally) में बाधा उत्पन्न होने की संभावना थी। ऐसा करते वक्त आरोपी जावेद उर्फ कंघी (Javed@Kanghi) ने गाली-गलौज पुलिस कर्मियों के साथ शुरु कर दी। मौके पर एसआई अमित भदौरिया (ASI Amit Bhadauriya) हस्तक्षेप करने पहुंचे उसने कॉलर पकड़कर उन्हें खींच लिया। जिस कारण वर्दी के बटन टूट गए। उन्हें गर्दन में भी मोच आई है। भीड़ में ही मौजूद दूसरे आरोपी तबरेज ने भी कांस्टेबल मोहित शिवहरे (Constable Mohit Shivhare) को तमाचा मार दिया। इसके बाद भारी मात्रा में बल पहुंचा और आरोपियों की धरपकड़ करने लगा। आरोपी तबरेज (Tabrej) को पकड़ लिया गया है। वह नगर निगम (Nagar Nigam) में दैनिक वेतनभोगी है। आरोपी आरिफ नगर (Arif Nagar) में रहता है। जबकि दूसरा आरोपी जावेद उर्फ कंघी फरार है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।