Bhopal Cyber Fraud: नौ व्यक्तियों से पौने छह लाख रुपए का सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: किसान और प्रसूता को सरकारी योजनाओं में अनुदान दिलाने का झांसा देकर फंसाया, फर्जी लॉजिस्टिक और बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर पैसा ऐंठ लिया

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल शहर के पांच थानों में सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) के नौ मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें करीब पौने छह लाख रुपए नौ पीड़ितों से ऐंठ लिए गए। इसमें किसान और प्रसूता को सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने का झांसा देकर लिंक भेजी गई थी। सभी मामलों की जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई हैं उन्हें फ्रीज करा दिया गया है।

प्रसूता योजना में अनुदान दिलाने के नाम पर फ्रॉड

थाने में शिकायत लखन प्रजापति पिता गोपाल प्रजापति उम्र 35 साल ने दर्ज कराई है। वे चांदबड़ स्थित विजय नगर (Vijay Nagar) में रहते हैं। जालसाजी की वारदात 2 जून को हुई थी। जिसमें पुलिस ने 12 अगस्त को जांच के बाद स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस ने प्रकरण 237/26 दर्ज किया है। लखन प्रजापति (Lakhan Prajapati) के पास फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि इंदौर (Indore) में उसके भाई की दुर्घटना हो गई है। उसके फोन की लिमिट खत्म हो गई है। इसलिए वह रकम भेज रहा है। वह जिस मोबाइल नंबर को देगा उसमें पैसों का भुगतान कर दे। झांसा देकर आरोपियों ने तीन किस्त में उससे एक लाख, 11 हजार रुपए का सायबर फ्रॉड किया गया। इस संबंध में 8 जून को सायबर क्राइम (Cyber Crime) से शिकायत की गई थी। इसी तरह निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने वर्षा शुक्ला पति हिमांशु शुक्ला उम्र 27 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 723/26 दर्ज किया है। वह संजीव नगर (Sanjeev Nagar) कॉलोनी में रहती हैं। वर्षा शुक्ला (Varsha Shukla) से डीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बनकर 64 हजार, 725 रुपए की जालसाजी की गई। पीड़ित ने बताया कि वह पलासी में स्थित आंगनबाड़ी पहुंची थी। वहां उसने जेठानी के प्रेगनेंसी को लेकर जानकारी दर्ज कराई थी। सरकार की तरफ से गर्भवती महिलाओं के लिए अनुदान राशि मिलती है। उसी राशि के लिए वर्षा शुक्ला ने आवेदन किया था। आरोपी ने लिंक (Link) भेजकर जानकारी भरने के लिए बोला था। इधर, मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस ने जालसाजी का तीसरा प्रकरण 568/26 दर्ज किया। जिसकी शिकायत थाने में कैलाश चंद्र सक्सेना पिता स्वर्गीय केशव प्रसाद सक्सेना उम्र 76 साल ने दर्ज कराई। वे ऑशिमा मॉल (Ashima Mall) के पास सागर रॉयल होम्स (Sagar Royal Homes) में रहते हैं। कैलाश चंद्र सक्सेना (Kailash Chandra Saxena) रिटायर्ड फिजिक्स के प्रोफेसर हैं। उनसे जालसाजों ने दो किस्त में 96 हजार 201 रुपए का फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई को उनके पास बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बनकर फोन किया गया था। उसने बिजली कनेक्शन सत्यापित करने के लिए व्हाट्स एप पर एक लिंक भेजी थी। वह फॉर्म नहीं भरने पर अगले दिन सुबह बिजली काटने की धमकी दी गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: क्रेशर मालिक के खिलाफ एफआईआर 

पीएम सोलर योजना का लाभ दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

वहीं छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने जालसाजी के अलग-अलग तीन प्रकरण 748/26, 749/26, 754/26 दर्ज किए हैं। पहली शिकायत सुशील कुमार गुप्ता पिता अरविंद कुमार गुप्ता उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वे शिव नगर (Shiv Nagar) फेज-3 बड़े जिंद बाबा वाली गली में रहते हैं। उनके साथ 24 जुलाई को 47 हजार रुपए की सायबर फ्रॉड हुआ था। सुशील कुमार गुप्ता (Sushil Kumar Gupta) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मूवी एप की जगह एपीके (APK) फाइल डाउनलोड कर ली थी। उनका एयरटेल पेमेंट में ऑनलाइन खाता खुला था। उसी खाते से रकम निकली थी। दूसरे सायबर फ्रॉड के शिकार रजनीकांत मिश्रा पिता दुर्गा प्रसाद मिश्रा उम्र 36 साल बने। वे लक्ष्मी नगर (Laxmi Nagar) कॉलोनी में रहते हैं। रजनीकांत मिश्रा (Rajnikant Mishra) हैदराबाद में स्थित अमेजॉन कंपनी (Amazon Company) में जॉब करते थे। उनका घरेलू सामान विक्रांत लॉजिस्टिक पैकर्स एंड मूवर्स (Vikrant Logistic Packers And Movers) से बुक किया था। सामान भोपाल पहुंचाने की डील 18 हजार रुपए में तय की गई थी। हालांकि यह कंपनी फर्जी थी। कंपनी के कर्मचारियों ने अलग-अलग तरीके से झांसा देकर उनसे 37 हजार, 300 रुपए ऐंठ लिए। इसी तरह छोला मंदिर थाना पुलिस ने तीसरा प्रकरण भी दर्ज किया है। शिकायत सुरेश कुमार गौर पिता मांगीलाल गौर उम्र 46 साल ने दर्ज कराई है। वे मालीखेड़ी (Malikhedi) में रहते हैं और किसान (Farmer) हैं। सुरेश कुमार गौर (Suresh Kumar Gaur) ने पीएम कुसुम सोलर योजना (PM-KUSUM Solar Scheme) का 27 जुलाई को विज्ञापन देखा था। उसमें दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो उनसे आवश्यक दस्तावेज मांगे गए। उनसे 7600 रुपए मांगे गए। जिसमें से सात हजार रुपए रिफंड मिलने का बोला गया। इसके बाद एनओसी के नाम पर साढ़े तेरह हजार रुपए मांगे। ऐसे करते हुए उनसे करीब 59 हजार रुपए ऐंठ लिए गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो कारोबारियों के बीच सड़क पर हाथापाई 

पीड़ितों की सुध ही थाने ने नहीं ली

इसी तरह पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने भी जालसाजी के अलग-अलग तीन प्रकरण 815-816-817/26 दर्ज किए हैं। जिसमें एक भी पीड़ित से पुलिस ने आमना-सामना ही नहीं किया। पहली शिकायत राजा राम सिंह पिता पंचधारी सिंह उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। वे संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्कील पार्क (Sant Shiromani Ravidas Global Skill Park) की कॉलोनी में रहते हैं। राजाराम सिंह (Rajaram Singh) ने पुलिस को बताया कि उनके साथ 31 हजार, 295 रुपए के सायबर फ्रॉड किया गया है। दूसरी शिकायत अंकित साहू पिता रामजी लाल साहू उम्र 31 साल ने दर्ज कराई है। वे निजामुद्दीन कॉलोनी में स्थित सिद्धार्थ नगर (Siddarth Nagar) में रहते हैं। अंकित साहू (Ankit Sahu) के साथ 36 हजार रुपए का सायबर फ्रॉड हुआ है। तीसरी शिकायत पंकज कुमार पिता रामनरेश दीपांकर उम्र 27 साल ने दर्ज कराई। वे बी-सेक्टर पिपलानी में रहते हैं। पंकज कुमार (Pankaj Kumar) से 90 हजार रुपए का पैसा ऐंठा गया। तीनों मामलों में पुलिस ने पीड़ितों से बातचीत करने की बजाय जीरो पर दर्ज होकर आई एफआईआर को उतार लिया। थाना पुलिस का कहना था कि आगे नोटिस देकर पीड़ितों को बुलाया जाएगा। बाकी की जांच सायबर क्राइम (Cyber Crime) कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!