Bhopal Cyber Fraud: एक्सिस के खाते में एयू स्माल बैंक से पहुंचे डेढ़ करोड़ रूपए

Share

Bhopal Cyber Fraud: जिस महिला ने भेजा उसे नहीं जानता खाता धारक, कुछ देर बाद खाते से भी निकल गए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। देश की तमाम एजेंसियां बड़े लेन-देन पर निगरानी का दावा करती है। उन दावों की पिछले दिनों कलई खुल गई। दरअसल, एक्सिस बैंक (Axis Bank) के एक खाते में एयू स्माल बैंक (AU Small Bank) के महिला के नाम पर खुले खाते से डेढ़ करोड़ रुपए आ गए। जिस खाते में आए वह भेजने वाली महिला को भी नहीं जानता है। इस कारण यह मामला भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) के पास पहुंचा। अब वह आयकर विभाग की मदद से मामले की पड़ताल कर रही है।

दोनों निजी बैंकों की भूमिका भी संदेहास्पद

पुलिस के अनुसार इस संबंध में ऐश्वर्य यादव (Aishwarya Yadav) ने शिकायत दर्ज कराई है। वे रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र स्थित सूरज नगर (Suraj Nagar) में रहते हैं। उनके खाते में छह अगस्त को यह रकम आई थी। रकम आरटीजीएस के जरिए पहुंची थी। जिस खाते से पैसा आया वह संगीता पालोद (Sangeeta Palod) के नाम पर खुला है। रकम आने के बाद वह खातों से भी निकल गई। जिस कारण इस मामले में दोनों निजी बैंकों की भूमिका भी संदेहास्पद हो गई है। पीड़ित को शक है कि उसके खाते का इस्तेमाल किसी गैर कानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया है। म्यूल खातों (Mule Account) के जरिए हवाला की भी आशंका जताई जा रही है। इस मामले में भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) के अलावा आयकर विभाग मनी ट्रेल का पता लगा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!