Bhopal News: निशातपुरा में चोरी की दो वारदातों ने पोल खोली

Share

Bhopal News: सूने मकान के अलावा खुदाई के काम आने वाले ट्रैक्टर हुआ चोरी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाने में चोरी के दो मामले दर्ज किए गए। जिसमें एक ट्रैक्टर है जो कि खुदाई करने के काम आता था। इसके अलावा एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब छह लाख रुपए बताई है।

सागर गया हुआ था परिवार

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पिता अजीज खान उम्र 31 साल करोद (Karond) के नजदीक वकील कॉलोनी में रहते हैं। उनका गड्डे खोदने के काम आने वाला ट्रैक्टर (Tractor) एमपी-37-एबी-3477 है। जिसको उनका ड्रायवर रवि अहिरवार (Ravi Ahirwar) चलाता है। यह ट्रैक्टर 12 अगस्त की रात को सार्थक अस्पताल (Sarthak Hospital) के पास लॉक करके खड़ा किया गया था। अगले दिन वह अपनी जगह से गायब था। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 725/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए ट्रैक्टर की कीमत पांच लाख रुपए बताई है। इसी तरह नरेश अहिरवार पिता स्वर्गीय बूठे अहिरवार उम्र 32 साल ने थाने में प्रकरण 726/26 दर्ज कराया। वे करोद के नजदीक रतन कॉलोनी (Ratan Colony) के पास त्रिवेणी नगर (Triveni Nagar) में किराए से रहते हैं। वे लाल घाटी स्थित टाटा मोटर्स कंपनी (Tata Motors Company)  में नौकरी करते हैं। नरेश अहिरवार (Naresh Ahirwar) पूरे परिवार के साथ 10 अगस्त को सागर चले गए थे। उनके पास 12 अगस्त को घर मालकिन सारिका कुशवाहा (Sarika Kushwah) ने फोन करके बताया कि उनके मकान का ताला टूटा है। चोर मकान के भीतर से लगभग 250 ग्राम वजनी चांदी के जेवरात और पांच तोला वजनी सोने के जेवरात चोरी चले गए। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत एक लाख रुपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Corona Curfew: सड़क पर उतरे कलेक्टर—डीआईजी के अच्छे नहीं हैं संकेत!

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!