Bhopal News: गांजे के पौधे लगाने पर मजदूर को दबोचा

Share

Bhopal News: ग्राहक के इंतजार में खड़े व्यक्ति से गांजा हुआ बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स और पिपलानी थाना पुलिस ने की है। जिसमें एक मजदूर के घर से गांजे के 11 पौधे मिले हैं। जिसके बड़े होकर उसको बेचने की योजना थी।

बगीचे में लगाए थे गांजे के 11 पौधे

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार ग्लोबल पार्क सिटी (Global Park City) कॉलोनी में एक निमार्णाधीन मल्टी के बगीचे में गांजे (Ganja) के पौधे लगे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी थी। आरोपी कल्लू चौरसिया पिता शिव नंदन चौरसिया उम्र 24 साल को गिरफ्तार किया। आरोपी मूलत: छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) का रहने वाला है और भोपाल में पत्नी के साथ रहकर मजदूरी करता है। वह खुद भी गांजा का सेवन करता है। पुलिस के मुताबिक करीब चार महीने पहले कल्लू चौरसिया (Kallu Chaurasiya) ने बगीचे में गांजे के 11 पौधे लगाए थे। उसकी योजना पौधों के पूरी तरह तैयार होने के बाद उसे बेचकर मुनाफा कमाने की थी। इधर, पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने एसओएस (SOS) रोड के नजदीक हकीम होटल (Haqeem Hotel) के पास से सौरभ बसोड़ (Saurabh basod) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 337 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी गांजा बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Lock Down: प्यारे मियां के अब बेटे भी गिरफ्तार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!