Bhopal News: बंसल अस्पताल से वयोवृद्ध महिला मरीज के सोने और हीरे के जेवरात चोरी

Share

Bhopal News: वैष्णोदेवी गए परिवार के मकान का ताला चोरों ने चटकाया

Bhopal News
बंसल अस्पताल फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चोरी के दो अलग-अलग मामले थाने में दर्ज हुए हैं। इन घटनाओं को लेकर भेापाल शहर के कोहेफिजा और चूना भट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। दोनों वारदातों में सोने-चांदी और हीरे के जेवरात चोरी गए हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति करीब डेढ़ लाख रुपए की बताई है।

ऑपरेशन रुम में जाने से पहले उतारे थे जेवर

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार पंचवटी कॉलोनी (Panchwati Colony) के मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। इस मकान में दीक्षा राय रहती हैं जो वैष्णो देवी दर्शन करने गई हैं। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी गए हैं। उन्हें चोरी होने की जानकारी पड़ोसियों से मिली थी। जिसके बाद उन्होंने थाने में भाई अनुज राय पिता खुशीलाल राय उम्र 29 साल को पहुंचाया। वे सीहोर (Sehore) जिले के बडियाखेड़ी में रहते हैं। अनुज राय (Anuj Rai) कुबरेश्वर धाम में पार्किंग का काम देखते हैं। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसी तरह बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) से 75 वर्षीय ऊषा नारायण (Usha narayan) के जेवरात चोरी चले गए। वह 1 अगस्त को बंसल अस्पताल में लेप्रोस्कोपी सर्जरी के लिए भर्ती हुई थी। उन्होंने ऑपरेशन रुम (Operation Room) में ले जाने से पूर्व कान के डायमंड वाले टॉप्स और सोने के टॉप्स बेटे रोहित नारायण (Rohit Narayan) को दिए थे। इन दोनों के एक-एक टॉप्स उन्हें नहीं मिले। चूना भट्टी थाना पुलिस ने 50 वर्षीय रोहित नारायण की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वे इंडियन ऑयल कंपनी (Indian Oil Company) में विधि अधिकारी हैं। पुलिस का कहना है कि बंसल अस्पताल के प्रायवेट वार्ड में लगे कमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!