Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने डेढ़ दर्जन छुरियों के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

Share

Bhopal News: बेचने के लिए पुराने शहर में ग्राहकों को तलाशते वक्त पुलिस मुखबिर के हत्थे लगा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारी मात्रा में छुरियों के साथ एक व्यक्ति को भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) ने दबोचा है। आरोपी ग्राहक को तलाश रहा था। तभी पुलिस मुखबिर से उसने छुरियों का राज उगल दिया। जिसके बाद यह खबर पुलिस तक पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बोरी के भीतर मिली 18 छुरियां

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) पुलिस के अनुसार आरोपी को नादरा बस स्टेंड (Nadra Bus Stand) के पास से दबोचा गया। आरोपी की पहचान मजीद उर्फ मोहम्मद माजिद पिता मोहम्मद युसूफ उम्र 30 साल के रुप में हुई। वह वह हनुमानगंज (Hanumanganj) स्थित बाल विहार (Bal Vihar) के पास रहता है। आरोपी के पास बोरी थी जिसके भीतर 18 छुरियां (Knives) रखी हुई थी। पुलिस ने मजीद उर्फ मोहम्मद माजिद (Majeed@Mohammad Majid) के कब्जे से मिले मोबाइल (Mobile) को जांच के लिए जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज प्रकरणों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इधर, कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में चाकू लेकर उपद्रव मचा रहे एक व्यक्ति को दबोचा है। आरोपी सलमान खान पिता अब्दुल शकील उम्र 22 साल है। वह टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना क्षेत्र में किराए से रहता है। आरोपी सलमान खान (Salman Khan) के कब्जे से छुरी बरामद करके उसके खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीएम राइज के थाने पहुंचने लगे मामले 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!