Bhopal Cyber Fraud: पटवारी समेत नौ व्यक्तियों के साथ जालसाजी

Share

Bhopal Cyber Fraud: अलग-अलग तकनीक अपनाकर खातो से निकाली 30 लाख रुपए की मोटी रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान छह थानों में जालसाजी के नौ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसमें पटवारी समेत नो व्यक्तियों को अलग-अलग तरीकों से जाल में फंसाकर उनसे 30 लाख रुपए से ज्यादा की मोटी रकम ऐंठ ली गई है। पुलिस (Bhopal Cyber fraud) ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज करके जालसाजों के खाते में शेष राशियों को फ्रीज करा दिया हैं।

कंपनी का कर्मचारी बनकर किया संपर्क

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय राजेश राठौर पिता अमर सिंह राठौर की शिकायत पर प्रकरण 353/26 दर्ज किया। वे मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल सूरज नगर (Suraj Nagar)  में रहते हैं। उनकी एक बीमा पॉलिसी को सरेंडर कराने के नाम पर 23 लाख, 09 हजार, 484 रुपए की जालसाजी हुई। राजेश राठौर (Rajesh Rathore ) पटवारी (Patwari) हैं और सीहोर जिले में पदस्थ हैं। उनसे विवेक भारद्वाज (Vivek Bharadwaj) ने कंपनी का कर्मचारी बनकर संपर्क किया था। जिस दिन संपर्क किया गया उसी दिन वे पॉलिसी सरेंडर कराने के लिए बैंक में बातचीत करने गए थे। इसलिए उन्हें फोन करने वाले व्यक्ति की बातों में यकीन हो गया था। स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस ने शिव नारायण साहू (Shiv Narayan Sahu) की शिकायत पर सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का मामला 236/26 दर्ज किया है। वे चांदबड़ में रहते हैं। उनके पास फोन करके एक व्यक्ति ने मदद मांगी थी। वह उसकी नीयत को भांप नहीं सका। उसने जैसा कहा करता चला गया। जिसके बाद उसके खाते से 97 हजार रुपए निकल गए।

बिजली कंपनी के कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी

इसी तरह हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने 11 अगस्त को सायबर फ्रॉड के तीन 555-556-557/26 प्रकरण दर्ज किए हैं। पहली शिकायत 1100 क्वाटर्स निवासी गुलाब यादव (Gulab Yadav) ने दर्ज कराई है। उनके खाते से 42 हजार रुपए निकल गए हैं। उनके पास एमपीईबी (MPEB) के उपाय एप बताकर मोबाइल (Mobile) पर भेजा गया था। जिसको क्लिक करने के बाद खाते से पैसे निकल गए। इधर, ई-7 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) निवासी सुशील वर्मा (Sushil Verma) का मोबाइल हैक करके उनके खाते से चार किस्त में एक लाख, 31 हजार, 740 रुपए निकाल लिए गए। उनके पास बिजली कंपनी का अधिकारी बनकर दीपक अग्रवाल (Deepak Agrawal) ने संपर्क किया था। जिसके लिए एक लिंक (Link) भेजी गई थी। तीसरे पीड़ित अरेरा कॉलोनी ई-4 निवासी 33 वर्षीय अनिमेष जैन (Animesh Jain) ने शिकायत दर्ज कराई है। जालसाजी के शिकार उनके चाचा विमल जैन (Vimal Jain) हुए है। जालसाजों ने चार लाख रुपए के लोन आवंटन के नाम पर वैधानिक कार्रवाई के नाम पर 50 हजार रुपए जमा कराए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर की टक्कर से कार चकनाचूर

रकम फ्रीज होगी इसलिए कीमती उपकरण खरीदे

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

उधर, बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण 619-620/26 दर्ज किए है। जिसमें पहली शिकायत 23 वर्षीय अंशुल वास्कले (Anshul Waskle) ने दर्ज कराई। वे फिलहाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) के हॉस्टल में रहते हैं। मूलत: बड़वानी जिले के वह रहने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम में चल रही एक रील में क्लिक किया था। उसे इंटर्नशिप कराने के नाम पर फीस जमा करने के लिए बोला गया। इसके बाद होटल की रैटिंग समेत कई अन्य झांसे देकर पैसे ऐंठते चले गए। छात्रा अंशुल वास्कले ने अपने फंसे हुए पैसा निकालने के लिए दोस्त आयुष शर्मा (Ayush Sharma) से भी पैसा लेकर जालसाजों को एक लाख, 68 हजार 800 रुपए का भुगतान कर दिया। इसी तरह दूसरी शिकायत थाने में 51 वर्षीय संतोष परमार (Santosh Parmar) ने दर्ज कराई। वे अरविंद विहार (Anand Vihar) पुरानी बस्ती में रहते हैं। उन्होंने लोन के लिए फायनेंस कंपनी की वेबसाइट पर क्लिक किया था। उनसे लोन मंजूर कराने के नाम पर आधा दर्जन किस्त में 55 हजार, 916 रुपए ऐंठ लिए। इसके अलावा अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने मयूर विहार (Mayur Vihar) निवासी बबलू खान (Bablu Khan) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 458/26 दर्ज किया। उनसे जालसाजों ने उनका फोन हैक कर दिया था। उनके खाते से 4 अगस्त को 98 हजार, 30 रुपए निकाले गए। इधर, गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस ने दिलीप किशनानी (Dilip Kishnani) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 370/26 दर्ज किया। उनके खाते से 51 हजार, 995 रुपए निकाले गए। आरोपियों ने रकम से मुंबई के कई मॉल में कीमती उपकरणों की खरीदारी की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला को पत्थर उठाकर किया हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!