Bhopal Fraud News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर को दंपति ने दिया झांसा, कंपनी के संचालक ने बताया किराए पर दी थी आरोपियों को कंपनी

भोपाल। पुलिस ने एक दंपति के खिलाफ जालसाजी और गबन का प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के शाहपुरा इलाके का है। जिन्होंने Medical Equipment उत्पादन करने वाली कंपनी को चलाने के लिए किराए पर लिया था। उसी कंपनी में निवेश करने का झांसा देकर एक करोड़ नौ लाख रुपए की मोटी रकम ऐंठ ली गई। यह रकम जर्मनी से नौकरी करने के बाद स्वदेश लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी थी। वे पत्नी के नाम पर कंपनी के जरिए एनजीओ चलाना चाहते थे।
इस तरह दंपति ने दिया झांसा
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में आयुष बावरिया उम्र 28 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की गई थी। वे गुलमोहर कॉलोनी (Gulmohar Colony) में रहते हैं। फिलहाल एक निजी कंपनी में नैतिक सायबर हैकिंग का काम करते हैं। उन्होंने आरोपी अमित शर्मा (Amit Sharma , उनकी पत्नी दर्शना शर्मा (Darshna Sharma) को एक करोड़ नौ लाख रुपए की भारी रकम दी थी। आयुष बावरिया (Ayush Bawaria) की पत्नी के नाम से एनजीओ ‘अतुलित विश्वास’ (NGO Atul Vishwas) भी संचालित करते हैं। इसके अलावा वे ‘श्रिम रुद्राक्ष” (Shrim Rudraksh) नाम से कंपनी भी संचालित करते हैं। यह कंपनी सरकारी अस्पतालों में Medical Equipment उपलब्ध कराती है। दंपति से मुलाकात आयुष बावरिया के परिचित कपिल के जरिए हुई थी। आरोपी दंपति ने झांसा दिया था कि वे एनजीओ को संचालित करने में सहायता करेंगें। आरोपियों ने यकीन दिलाने के लिए नासिक की चिकित्सा उपकरण का उत्पादन करने वाली कंपनी के दस्तावेज भी दिखाए। जिसको अधिगृहित (Acquired) करने का दावा किया गया। यकीन होने पर आरोपियों को सितंबर, 2025 में 39 लाख रुपए नकद दिए गए थे। बाकी रकम बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिए दी गई। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि उन्हें कंपनी के लिए Equipment खरीदना शेष है। इसलिए दंपति एक करोड़ रुपए की मांग उनसे करने लगा। इसी अतिरिक्त राशि की मांग करने पर आयुष बावरिया ने अपने स्तर पर पड़ताल करना शुरु किया। नासिक में स्थित कंपनी के संचालक से संपर्क किया। जिसमें पता चला कि उन्होंने कंपनी का सौदा नहीं किया है। बल्कि आरोपियों को उसे किराए पर संचालन के लिए बातचीत चल रही थी। पुलिस अब आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 421/26 दर्ज कर लिया है। इससे पहले अपने पक्ष को दर्ज कराने के लिए पुलिस की तरफ से कई नोटिस उन्हें भेजे गए थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।