Bhopal News: नेशनल हाईवे पर बैठी गायों पर कंटेनर चढ़ा

Share

Bhopal News: छह की दर्दनाक मौत, तीन गाय की हालत गंभीर, बजरंग दल ने दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नेशनल हाईवे पर बैठी गायों पर कंटेनर चढ़ गया। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुआ है। इस गंभीर घटना में छह गाय की मौत हो गई। जबकि तीन गोवंश की हालत गंभीर हैं। इस संबंध में मिसरोद थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कंटेनर की रफ्तार बहुत तेज थी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक घटना 30—31 जुलाई की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुई। भयावह हादसा समरधा (Samardha) के पास हुआ। कंटेनर (Container)  एचआर-55-एयू-3762 के चालक ने नौ गाय (Cow) पर चढ़ा दिया था। रफ्तार अधिक होने के कारण छह गाय गंभीर रुप से घायल हुई थी। उन्हें इलाज मिलता उससे पहले उनकी मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल गाय को ग्रामीणों के साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया। मिसरोद थाना पुलिस ने इस मामले में शुभम तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 26 साल की शिकायत पर प्रकरण 515/26  दर्ज किया है। वे रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप (Mandideep) में रहते हैं। शुभम तिवारी (Shubham Tiwari) बजरंग दल (Bajrang Dal) में गौरक्षा नगर प्रमुख हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन चालक ने हत्या के इरादे से गाय पर वाहन चढ़ाया। क्योंकि कंटेनर की रोशनी में दिखाई देने के बावजूद उसने अपने वाहन की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रखा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिलखिरिया (Bilkhiria) इलाके में भी एक ट्रक (Truck) चालक ने गाय पर वाहन चढ़ा दिया था। इसी दौरान पीछे आ रहे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति ट्रक से टकरा गए थे। जिसमें गाय के अलावा एक व्यक्ति की भी दर्दनाक मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: गौ रक्षा समिति के सदस्य पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!