Bhopal News: मुंबई की महिला कारोबारी से होटल में रेप

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया से हुआ परिचय, दोस्ती के बाद दांपत्य जीवन में बदलने वाला था

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मुंबई की महिला कारोबारी से राजधानी के एक होटल में ज्यादती की गई। आरोपी से पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक साल पहले हुई थी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके का है। दोनों का परिचय गहरा हुआ और फिर शादी के बंधन के लिए राजी हो गए। लेकिन, आरोपी अब मुकर गया तो मामला थाने पहुंच गया।

शादी करने का दिलाया था भरोसा

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 28 साल है। वह मुंबई (Mumbai) में रहती हैं और कपड़े का कारोबार करती है। उनकी इंस्टाग्राम के जरिए मोहित राठौर (Mohit Rathore) से हुई थी। वह भोपाल शहर के गांधी नगर (Gandhi Nagar) इलाके का रहने वाला है। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी। इसके बाद उसने मुलाकात के लिए युवती को मुंबई से नवंबर, 2025 में भोपाल बुलाया। युवती यहां आई तो उसने बातचीत के बहाने कोहेफिजा स्थित दाता कॉलोनी (Data Colony) के होटल प्लाजा (Hotal Plaza) में ले जाकर रेप किया। ऐसा करने से पहले उसने प्यार करने की बात बोलते हुए शादी करने का भरोसा दिया था। इसके बाद उसने कई बार ऐसा ही किया। अब आरोपी शादी करने की बात से मुकरने लगा। जिस कारण वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। एसआई आरती धुर्वे (SI Arti Dhurve) ने प्रकरण 551/26 दर्ज किया है। आरोपी को एफआईआर होने की भनक लग गई थी। जिस कारण वह फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेड रोज स्कूल के टीचर के साथ मारपीट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!