Bhopal GRP News: पांच तोला वजनी सोने के जेवरात और नकदी से भरा पर्स गायब, गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच में दिल्ली से नागपुर जाते वक्त ठेकेदार के साथ हुई घटना

भोपाल। गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक ठेकेदार के परिवार को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश दो पर्स ले गए। जिसके भीतर पांच तोला वजनी सोने के जेवरात, नकदी के अलावा अन्य सामान रखा था। भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके चोरी गई संपत्ति की कीमत सवा तीन लाख रुपए बताई है।
भोपाल जंक्शन पहुंचने पर वारदात का चला पता
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार परिवार हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से गोंडवाना एक्सप्रेस (Gondwana Express) में सवार हुआ था। परिवार को नागपुर स्टेशन (Nagpur Station) उतरना था। रात को भोजन करने के बाद परिवार सो गया था। जब ट्रेन (Train) रात लगभग दो बजे भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) पहुंची तो ठेकेदार 49 वर्षीय परमजीत सिंह (Paramjeet Singh) की नींद खुली। उन्होंने देखा कि उनके पास रखा लेडीज और बेटी का पर्स (Purse) गायब था। दोनों पर्स के भीतर नकदी 51 हजार रुपए के अलावा मोबाइल, स्मार्ट वॉच, सोने की चूड़ी और सोने की चेन समेत अन्य सामान रखे थे। इस संबंध में उन्होंने नागपुर जीआरपी (Nagpur GRP) में जाकर प्रकरण दर्ज कराया था। वहां से केस डायरी भोपाल जीआरपी को भेजी गई। भोपाल जीआरपी ने बताया कि चोरी की घटना 6-7 जुलाई की दरमियानी रात हुई थी। पुलिस की तरफ से भोपाल स्टेशन से पूर्व के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।