Bhopal Cyber Fraud: दो व्यक्तियों के साथ हुए सायबर फ्रॉड में तीन लाख रुपए जालसाजों ने निकाले, मनी ट्रेल का पता लगाने खातों को कराया गया फ्रीज

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान वृद्ध समेत दो व्यक्तियों के साथ सायबर फ्रॉड हुआ है। जालसाजों ने एक बार फिर वृद्ध को घर की बिजली काटने की धमकी देकर अपने मंसूबे को अंजाम दिया। इस तरह की डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातें वृद्धों के साथ छह महीने के भीतर हो चुकी है। दोनों मामले भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) से प्रकरण दर्ज करने के लिए कोलार रोड थाने पहुंचे हैं। पुलिस ने जांच के लिए जिन खातों में पैसा पहुंचा उसे फ्रीज करा दिया है।
एपीके फाइल भेज निकाली रकम
कोलार रोड (Kolar road) थाना पुलिस के अनुसार 69 वर्षीय रमेश कुमार महापात्रा (Ramesh Kumar Mahapatra) भूमिका रेसीडेंसी (Bhumika Residency) में रहते हैं। उनके पास 11 जुलाई को बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर पुोन आया। उसने बिजली कंपनी (Electricity Company) का नंबर अपडेट करने का झांसा दिया। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना और बिजली काटने की चेतावनी दी थी। अपडेट के लिए 12 रुपए का मामूली शुल्क भुगतान का बोलकर मोबाइल में एपीके फाइल (APK File) भेज दी गई थी। जिसको क्लिक करते ही उनके खाते से दो लाख 23 हजार 400 रुपए से अधिक की रकम निकल गई। इसी तरह आम्र विहार कॉलोनी (Amra Vihar Colony) में रहने वाली ज्योति राजपूत (Jyoti Rajput) जालसाजी का शिकार बन गई। उनके पास 16 जुलाई को एटीएम कार्ड (ATM Card) अपडेट करने का झांसा देकर बैंक कंपनी का कर्मचारी बताया। इसी दौरान बैंक की गोपनीय जानकारी हासिल करने के बाद जालसाज ने ज्योति राजपूत के खाते से 65 हजार रुपए निकाल लिए। इन दोनों मामलों में 1930 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसकी प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने की थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।