Bhopal News: महिला तस्कर से मिला तीन सौ ग्राम से अधिक गांजा

Share

Bhopal News: पहले भी हो चुकी है गिरफ्तार, पूर्व में दर्ज प्रकरणों की जमानत होगी निरस्त

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। महिला को भेापाल शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन सौ ग्राम से अधिक गांजा (Bhopal News) मिला है। इससे पूर्व भी वह कई बार गांजा तस्करी में गिरफ्तार हो चुकी है।

पहले से ही दर्ज हैं कई मुकदमें

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार महिला को 28 जुलाई की दोपहर मांझी नगर से हिरासत में लिया गया। वह पुलिस को देखकर नजर बचाकर भाग रही थी। आरोपी महिला शाहजहां उर्फ शाजिया खान उम्र 30 साल है। वह शादीशुदा है और उसका पति जावेद खान हैं। उसके पास सफेद रंग में प्लास्टिक की थैली थी। जिसमें 322 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने उसकी कीमत साढ़े तीन हजार रुपए बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण 316/26 दर्ज कर लिया है। पूछताछ में गांजा की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: Commissioner Of Economics And Statistics की पीए के गवर्नमेंट घर में घुसे चोर
Don`t copy text!