Bhopal Cop News: मुख्यमंत्री का काफिला गुजराने आधी रात रोके गए ट्रेफिक के दौरान हुई घटना, आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हिरासत में लिया, मेडिकल रिपोर्ट में नशे की हालत में पाया गया

भोपाल। कार में सवार एक व्यक्ति ने भोपाल शहर के गांधी नगर थाने के कांस्टेबल (Bhopal Cop News) के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। वहां मौके पर स्थिति संभालने एसीपी राकेश बघेल पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। पुलिस कर्मचारी और अधिकारी 27—28 जुलाई की दरमियानी रात मुख्यमंत्री का काफिला राजकीय विमानतल से निवास पहुंचाने के लिए ट्रेफिक रोक रहे थे। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करके आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
कांस्टेबल को सस्पेंड कराने की दी धमकी
गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शिकायत 32 वर्षीय कांस्टेबल जितेंद्र गुर्जर (Jitendra Gurjar) की तरफ से दर्ज कराई गई है। वे गांधी नगर थाने में तैनात हैं। उनकी मुख्यमंत्री काफिले को गुजारने के लिए बलराम यादव (Balram Yadav) के साथ नरसिंहगढ़ तिराहे पर लगी थी। तभी आशाराम तिराहे की तरफ से आ रही कार (Car) एमपी-04-सीयू-0040 के चालक ने बैरीकेड हटाने के लिए बोला। उसे समझाया गया कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा है। वह नशे की हालत में था और गाली-गलौज करते हुए कांस्टेबल को सस्पेंड कराने की धमकी देने लगा। उसने शोर मचाते हुए बैरीकेड को इधर-उधर फेंकना शुुरु कर दिया। इस दौरान वह शिवो हर्ष चौहान (Shivo Harsh Chauhan) नाम बताते हुए उपद्रव करने लगा। यह बात वायरलैस के जरिए हनुमानगंज एसीपी राकेश बघेल (ACP Rakesh Baghel) को दी गई। वे भी मौके पर पहुंचे तो आरोपी उनके साथ भी अभद्रता करने लगा। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के बाद उसे अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर थाने पहुंचाया गया। जितेंद्र गुर्जर के साथ हुए विवाद में उनकी वर्दी फट गई है। इसके अलावा घड़ी और मोबाइल (Mobile) भी क्षतिग्रस्त हो गया। गांधी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 346/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।