Bhopal News: ई-रिक्शा रुकवाकर एटीएम की बैटरी उठा ले गया चोर

Share

Bhopal News: चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, सवारी बनकर बैठे व्यक्ति की तलाश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बैंक एटीएम के लिए बिजली गुल होने पर बैकअप के लिए लगाई गई बैटरी चोरी चली गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र में हुई है। यह भारी भरकम बैटरी ई-रिक्शा के जरिए चोरी की गई थी। जिसमें ई-रिक्शा चालक को दबोच लिया गया है। लेकिन, वह सवारी जिसने बैटरी लोड कराई अभी गायब हैं।

थाने का निगरानी गुंडा भी है ये चोर

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की चार इनवर्टर बैटरियां (Inverter Batteri) और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा (E-Rikshaw) बरामद हो चुका है। पुलिस ने जब्त सामान की कीमत तीन लाख रुपए बताई है। घटना के संबंध में 26 जुलाई को विकास देवलिया (Vikas Dewaliya) ने मंगलवारा थाने में शिकायत 105/26 दर्ज कराई थी। एटीएम (ATM) जैन मंदिर रोड पर है। यहां से चार इनवर्टर बैटरियां गायब थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें आरोपी अनीस अली (Anis Ali) दिखाई दिया। उसके खिलाफ पूर्व से मारपीट, रंगदारी दिखाने समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। आरोपी 42 वर्षीय अनीस अली को हरिजन बस्ती, टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) से गिरफ्तार किया है। वह थाने का निगरानी गुंडा भी है। उसके साथ बैटरी चोरी करने वाले संदेही की तलाश में पुलिस की तरफ से दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बुलेट राइडर का पैर कुचलती भागी कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!