Bhopal News: कुएं के भीतर महिला तो जहर खाने से युवक की हुई मौत

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल देहात (Bhopal News) क्षेत्र के दो अलग—अलग स्थानों पर नव विवाहिता समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नव विवाहिता के मौत की जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। जबकि युवक की मौत के मामले में बिलखिरिया थाना पुलिस जांच कर रही है।
मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी
बैरसिया (Berasia) पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय वंशुदा मीणा (Vanshuda Meena) की विदिशा (Vidisha) जिले में मई, 2026 में ही शादी हुई थी। उसका रिश्ता माता—पिता की सहमति से गोविंद मीणा (Govind Meena) के साथ तय हुआ था। शादी के बाद वह 20 दिन पहले ही मायके गढ़ईया शाह गांव आई थी। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सोमवार को बिना बताए घर से निकल गई थी। उसका शव गांव के ही कुएं (Well) पर मिला। बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।
इधर, बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना क्षेत्र स्थित जमुनियां कला में रहने वाले 25 वर्षीय अनिल (Anil) पिता ऋषिदेव ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ का सेवन किया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।