Bhopal Murder News: Bhopal Murder News: पुश्तैनी संपति खरीदने को लेकर बुआ का बेटा रखता था रंजिश, दो महीना पूर्व भी विवाद होने पर थाने पहुंचा था मामला

भोपाल। राजधानी की कानून-व्यवस्था बेपटरी हो चुकी हैं। ताजा मामला भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े चाकू से कई बार वार करके एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्याकांड को चौबीस घंटा भी बीत चुका है। इसके बावजूद आरोपी तो दूर पुलिस हत्याकांड के पीछे ठोस वजह का भी खुलासा नहीं कर पा रही है। हालांकि परिजनों से हुई बातचीत के बाद दो कारण सामने आ रहे हैं।
चाकू से किए कई वार
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मर्डर की घटना छोला रोड शराब दुकान के नजदीक 26 जुलाई की शाम लगभग सवा चार बजे हुई थी। आरोपी राकेश पंथी (Rakesh Panthi) ने चाकू से 20 वर्षीय सचिन पंथी पिता मुकेश पंथी के पीठ, सीने और सिर पर कई वार किए थे। वह गणेश मंदिर (Ganesh Mandir) के नजदीक अटल-अयूब नगर (Atal Ayub Nagar) बस्ती में रहता था। हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पीएम में चार स्थानों पर चाकू लगने की पुष्टि हुई है। सचिन पंथी (Sachin Panthi) एक क्रॉकरी दुकान पर चौक बाजार में काम करता था। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर (TI Mahendra Singh Thakur) ने बताया कि मर्डर के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल (Mobile) बंद कर लिया है। जिस कारण उसकी लोकेशन पता नहीं चल सकी है। आरोपी को दबोचने के लिए तीन टीमे जुटी है। इसके अलावा थाना प्रभारी के पास हत्याकांड को लेकर कोई ठोस वजह नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। गौतम नगर थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण 437/26 दर्ज कर लिया है।
इन वजहों से निशाना बनाया गया
सचिन पंथी छह भाई-बहन में तीसरे नंबर का था। पांच भाई और उसकी एक बहन है। परिवार का आरोप है कि आरोपी राकेश पंथी बुआ का बेटा है। वह महिलाओं के साथ अशोभनीय आचरण करता था। इसके अलावा बुआ का एक मकान उन्हें पुश्तैनी बंटवारे में मिला था। यह मकान उन्होंने किसी व्यक्ति को बेच दिया था। जिन्हें मकान बेचा गया उससे सचिन पंथी के परिवार ने दोबारा खरीद लिया था। इसी बात को लेकर दो महीना पूर्व भी विवाद की स्थिति बनी थी। मामला थाने भी पहुंचा था। लेकिन, इन आरोपों को थाना पुलिस भ्रामक बताकर मामले की गंभीरता से बचने का प्रयास कर रही है। इधर, खबर है कि राकेश पंथी पूर्व में भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। वह थाने के एक अधिकारी के लिए मुखबिरी का भी काम करता है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।