Bhopal Fraud News: स्कूल संचालक के बाद अब कैफे संचालक को बनाया अपना शिकार, एक महीने के भीतर तीन घटनाएं हुई

भोपाल। राजधानी में एक ढ़ोंगी बाबा घूम रहा है। वह लोगों को सम्मोहित करके जेवरात और नकदी ले जा रहा है। एक महीने के भीतर वह तीन व्यक्तियों को अपना शिकार बना चुका है। ताजा घटना भेापाल (Bhopal Fraud News) शहर के हबीबगंज इलाके में हुई। यहां कैफे संचालक को मोहित करके उनसे जेवरात और नकदी ऐंठ ली गई। इससे पहले ढ़ोंगी बाबा ने एक स्कूल संचालक के साथ ठगी की वारदात की थी।
आंखों के सामने रकम और सोने की अंगूठी कर दी गायब
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार अनुभव खरे पिता ज्ञानेश खरे उम्र 34 साल बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित दानिश नगर (Danish nagar) में रहते हैं। वे पिता के साथ अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) ई-3 में कैफे (Cafe) चलाते हैं। अनुभव खरे (Anubhav Khare) के पास 25 जुलाई की दोपहर लगभग ढाई बजे एक व्यक्ति बाबा (Baba) के भेष में आया। उसे दो सौ रुपए दे दिए। उसने पैसा लेने से इंकार करते हुए भोजन कराने की मांग रख दी। उसे भोजन कराने के बाद वह बाबा उनसे आकर बोला कि तुम अपनी मन की बात ज्यादा साझा न करें। इसके बाद पांच सौ एक रुपए मांगे। उसने पीड़ित की हथेली में उसे रखकर पैसा मोड़ा। इसके बाद उस रकम से गऊ को भोजन कराने बोला। इसके बाद उसने पर्स में रखी रकम हथेली में देने के लिए बोला। जिसके बाद पीड़ित ने चार हजार रुपए निकालकर बाबा की हथेली में रख दिए। उसने मुंह के नजदीक हथेली ले जाने के बाद उसे गायब कर दिया। इसके बाद उसने अंगूठी (Ring) भी मांगी जो उसकी हथेली में रख दी। वह भी गायब हो गई। इसके बाद वह जालसाज बाबा कुछ देर बाद रकम और अंगूठी वापस आने का बोलकर वहां से चला गया। यह पूरी घटना कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 514/26 दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर पुलिस की तरफ से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले जुलाई के प्रथम सप्ताह में भी ढ़ोंगी बाबा ने 43 वर्षीय कुमार शर्मा (Kumar Sharma) को अपना शिकार बनाया था। उस वक्त ढ़ोंगी बाबा कार (Car) में था। जिसने पहले एमपी नगर (MP Nagar) का पता पूछा। उसके बाद अंगूठी और नकदी उनसे झांसा देकर ले गया। कुमार शर्मा मुरैना (Morena) जिले के रहने वाले हैं जो स्कूल संचालक हैं। वे बैरागढ़ की एक शादी में शामिल होने आए थे। इससे पहले बाबा के भेष में ही बैरसिया (Berasia) इलाके में भी वारदात हो चुकी है। जिसमें पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।