Bhopal News: लड़की से बातचीत करने को लेकर हुए विवाद के बाद थाने पहुंचा मामला

भोपाल। मुस्लिम युवक के साथ रहने वाली एक हिंदू युवती के सिर पर धारदार हथियार से वार हुआ है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। विवाद की वजह एक युवती से मोबाइल फोन पर बातचीत करने की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सिर पर धारदार हथियार से किया वार
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती की उम्र 19 साल है। वह मूलत: स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) की रहने वाली है। वहां उसकी नानी रहती है। पिता का निधन होने के कारण ननिहाल में उसकी परवरिश हुई है। अभी वह मीनाल में स्थित एक कॉल सेंटर में जॉब करती है। वह लिव इन पार्टनर शादाब उर्फ फरमान (Shadab@Farman) के साथ दो महीने से रह रही है। घटना 6 जुलाई की रात नौ बजे हुई। वह कॉल सेंटर से छूटकर घर पहुंची तो शादाब उर्फ फरमान एक युवती से मोबाइल (Mobile) पर बातचीत कर रहा था। पीड़िता का कहना था कि वह उससे लाउडस्पीकर पर बात करे। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने नंबर और बातचीत को डिलीट कर दिया। पीड़िता ने अपने ननिहाल वापस जाने की जिद की तो आरोपी ने उसे जबरिया रोक लिया और उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गई। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने इस मामले में सामान्य धाराओं में 8 जुलाई को प्रकरण 210/26 दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता अपने ननिहाल गई थी वहां से नानी को लेकर थाने आई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।