Bhopal News: घर, कारखाने और बस में सफर कर रहे छात्र को बनाया निशाना

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल शहर के जोन-2 क्षेत्र में स्थित तीन थानों में चोरी की वारदातें सामने आई है। इनमें एक घर, कारखाने और यात्री बस में सफर कर रहे छात्र को निशाना बनाया गया। भोपाल (Bhopal News) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस को कारखाने में हुई चोरी के मामले में संदेहियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें पांच व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं।
मां की आखिरी निशानी को भी ले गया चोर
बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित विश्वकर्मा नगर में चोरी की वारदात हुई। थाने में शिकायत आयुष बाथम पिता मनोज बाथम उम्र 24 साल ने दर्ज कराई। वे प्रायवेट नौकरी करते हैं। उनकी मां का बीमारी के चलते निधन हो गया है। वह घटना के वक्त ननिहाल गए हुए थे। वापस लौटे तो आयुष बाथम (Ayush Batham) को उनकी मां के कान की झुमकी और एक मंगलसूत्र नहीं मिला। यह सामान चोरी करने के लिए आरोपी ने अलमारी का ताला खोला था। उस वक्त घर पर उसके पिता मनोज बाथम (Manoj Batham) भी मौजूद थे। लेकिन, उन्हें चोरी होने की भनक भी नहीं लगी। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 503/26 दर्ज कर लिया है।
फैक्ट्री में पांच बदमाश घुसे
कटारा हिल्स (Katara Hills) में स्थित खनन के काम आने वाले उपकरणों को बनाने और बेचने वाली कंपनी जेएमके स्पेयर्स एंड वियर्स (JMK Spares and Wears) में पांच बदमाश घुस गए। यह कंपनी के संचालक कौशिक मजुमदार (Kaushik Majumdar) हैं। वारदात 1 जुलाई से एक सप्ताह के भीतर अंजाम दी गई है। कंपनी में पीतल के फ्रेम बुश बनाने का काम होता है। यह काफी कीमती होते हैं। मामले में सुपरवाइजर सुमन देबनाथ (Suman Devnath) पिता नारायण देबनाथ उम्र 31 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे मिसरोद (Misrod) स्थित बंगरसिया में केपिटल ग्रीन कॉलोनी (Caital Green Colony) में रहते हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि वारदात 1-2 जुलाई की दरमियानी रात अंजाम दी गई है। जिसमें पांच संदिग्ध फैक्ट्री की दीवार फांदकर भीतर प्रवेश करते सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 199/26 दर्ज कर लिया है।
छात्र का मोबाइल चोरी

इधर, गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस ने देवेंद्र मिश्रा पिता हरिशंकर मिश्रा उम्र 17 साल का मोबाइल (Mobile) चोरी चला गया। वे राहुल नगर (Rahul Nagar) में रहते हैं। देंवेद्र मिश्रा (Devendra Mishra)08 जुलाई शाम लो फ्लोर बस (Low Floor Bus) से आईएसबीटी (ISBT) में उतरे तो चोरी का पता चला। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने 09 जुलाई को चोरी का मामला 589/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।