Bhopal News: झुग्गी में फेंका पेट्रोल बम

Share

Bhopal News: आगजनी की जांच के बाद एक व्यक्ति का नाम सामने आया

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। बस्ती में एक व्यक्ति के घर पेट्रोल बम फेंका गया। जिस कारण घर में आग लग गई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस आगजनी दर्ज करके मामले की जांच कर रही थी। जांच में एक व्यक्ति का नाम सार्वजनिक होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बोतल में पेट्रोल भरकर उसमें आग लगाकर फेंका

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार देवीदास मेडे पिता भारत मेडे उम्र 28 साल की शिकायत पर प्रकरण 585/26 दर्ज किया गया है। वे अन्ना नगर (Anna Nagar) में बुद्ध विहार (Buddh Vihar) के पास रहते हैं। घटना 7-8 जुलाई की दरमियानी रात दो बजे हुई थी। जांच के बाद आरोपी हेमा पंवार (Hema Pawar) और उसके साथियों के नाम पता चले हैं। पुलिस ने बताया कि बोतल में पेट्रोल (Petrol) भरकर उसमें आग लगाकर फेंका गया था। देवीदास मेडे (Devidas Mede) मैकेनिक का काम करते हैं। उनके घर के पास बड़े भाई संतोष मेडे (Santosh Mede) के घर पर यह हमला हुआ था। उस वक्त भाई घर पर नहीं थे। उनकी मां, बहू के अलावा बच्चे थे। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हमले के पीछे अभी कोई कारण सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिलाओं के दो गुटों में घमासान

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!