Bhopal News: रिटायर आर्मी जवान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा, मिलैट्री अस्पताल से मिली थी खबर

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। आर्मी के एक रिटायर जवान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन मिलैट्री अस्पताल ले गए थे।

यह पता लगा रही है पुलिस

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार रमा देवी (Rama Devi) पति गिरवर सिंह उम्र 54 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह बैरागढ़ स्थित सीटीओ में रहती थी। वह घरेलू काम करती थी। पति गिरवर सिंह (Girvar Singh) आर्मी से रिटायर हुए हैं। पुलिस ने बताया रमा देवी की 16 अक्टूबर की सुबह ग्यारह बजे तबीयत खराब हुई थी। जिसको इलाज के लिए मिलैट्री अस्पताल (Military Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने चैक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस को जांच में पता चला है कि उसका एक माह से जेके अस्पताल (JK Hospital) में इलाज चला था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद वह घर आ गई थी। उसको निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत थी। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल वीरेंद्र बाथम (HC Virendra Batham) कर रहे हैं। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 49/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   महिला एसपी से डरकर भागा कुख्यात नेता
Don`t copy text!