Bhopal News: ठेकेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Share

Bhopal News: फंदे से उतारकर जीजा ले गया था आधी रात अस्पताल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। ठेकेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। उसको फांसी के फंदे से उतारकर उसका जीजा हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। घटना की जानकारी अस्पताल से पुलिस को मिली थी।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पिपलानी (Piplani) थाना प्रभारी अनुराग लाल (TI Anurag Lal) के मुताबिक गोलू मीना (Golu Meena) पिता लक्ष्मी नारायण मीना उम्र 40 साल ने फांसी लगाई है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर (Anand Nagar) के पास अशोक विहार कॉलोनी (Ashok Vihar Colony) में रहता था। वह ठेकेदारी का काम करता था। गोलू मीना परिजनों से अलग रहता था। उसको 27—28 सितंबर की रात फांसी के फंदे पर लटका देखकर नीचे उतारकर चैक किया। उसमें जान होने की शंका के चलते इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया है। पुलिस को डॉक्टरों ने सूचना दी। मामले की जांच करने एएसआई मान सिंह (ASI Maan Singh) मौके पर पहुंचे हैं। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की को​ई वजह सामने नहीं आई है। पिपलानी पुलिस मर्ग 61/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Short Encounter : छोला इलाके में विवादों में रहे आरक्षक का ट्रांसफर
Don`t copy text!