Bhopal News: रिटायर एएसआई के बेटे की मौत

Share

Bhopal News: गले में वॉकल कार्ड में आई खराबी के चलते आठ साल पहले चली गई थी आवाज, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस से रिटायर्ड एक एएसआई के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के कमला नगर थाना की है। अभी तक पुलिस को  शंकास्पद जैसे कोई तथ्य पता नहीं चले हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

पुलिस तक ऐसे पहुंची थी जानकारी

कमला नगर (Kamla Nagar)  थाना पुलिस के अनुसार सुनील सिंह (Sunil Singh) पिता राम सिंह उम्र 35 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर (Nehru Nagar) के पास पुलिस लाइन (Police Line)  के नजदीक मकान में रहता था। पिता राम सिंह एएसआई के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह 01 सितंबर की शाम छह बजे बेटे सुनील सिंह की तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए जेपी अस्पताल (JP Hospital) लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टर शिवानी ने उसे चैक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को पिता ने बताया कि वह बचपन से बीमार रहता था। उसने आठ साल से पहले बातचीत भी बंद कर दी थी। उसे गले में वोकल कार्ड की बीमारी हो गई थी। मामले की जांच हवलदार श्रवण कुमार (HC Shravan Kumar) कर रहे हैं। कमला नगर पुलिस मर्ग 56/24 दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची पत्नी 
Don`t copy text!