Bhopal News: शादी के नौ साल बाद विवाहिता को मायके भेजा

Share

Bhopal News: आरोपी पति और सास—ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, विवाहिता को कर रहे थे प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। परिजनों की सहमति के बाद हुई शादी में विवाद की स्थिति बन गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। आरोपी पति और सास—ससुर हैं जो कि विवाहिता को लंबे अरसे से परेशान कर रहे थे। वह मायके में रहने को मजबूर भी थी। उसे ससुराल वाले रखने को राजी नहीं थे। इस कारण पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

यह बोलकर कर रहे थे परेशान

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 36 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उसका ससुराल मिसरोद थाना क्षेत्र में हैं। हालांकि उसका मायका भोपाल शहर के कोलार रोड में हैं। आरोपी पति के साथ हिंदू रीति—रिवाज से नौ साल पहले शादी हुई थी। पति प्राइवेट जॉब करता है। शादी के बाद मायके से वह दहेज में ज्यादा सामान न मिलने को लेकर कोसता था। ऐसा पीड़िता ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है। उसकी यातना में पति के अलावा सास—ससुर भी साथ देते थे। उसके साथ जब ससुराल में मारपीट होने लगी तो वह मायके में आकर रहने को विवश हो गई। जब आरोपी ससुराल पक्ष के लोग सामाजिक रिश्तेदारों से भी नहीं माने तो उसने पुलिस थाने जाने का निर्णय लिया। इस मामले की जांच एसआई श्वेता शर्मा (SI Shweta Sharma) कर रहीं हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण 270/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सास—बहू ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर
Don`t copy text!