Bhopal News: इंजीनियर पति लालची हुआ 

Share

Bhopal News: शादी के चार महीने बाद जेठ—जेठानी के आतंक से परेशान युवती ने थाने में दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता को पति के अलावा जेठ—जेठानी मायके से दस लाख रूपए न लेकर आने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस का दावा जांच में सामने आएंगे कई तथ्य

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 30 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता छोला मंदिर थाना क्षेत्र में ही रहती है। उसका उसी कॉलोनी में ससुराल भी है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की शादी चार महीने पहले हुई थी। पति इंजीनियर है। शादी के बाद वह मायके से दस लाख रूपए न मिलने पर वह उसको मारता—पीटता था। पति के अलावा उसे दो जेठ और उनकी पत्नी भी यातनाएं देती थी। जिनसे तंग आकर पुलिस थाने में पीड़िता ने 374/24 धारा 498—ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कराया है। आरोपी परिवार साहू समाज से आता है। पुलिस को शक है कि पीड़िता प्रकरण को लेकर कोई तथ्य छुपा रही है। इसलिए वह आरोपियों का भी पक्ष जानेंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: आई एम वड़ा पाव संचालक पर एफआईआर
Don`t copy text!