Bhopal News: सांची पार्लर बंद कर रहे युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: हमले से कुछ देर पहले दो सगे भाईयों के बीच किया था हस्तक्षेप

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सांची पार्लर दुकान बंद करते वक्त कुल्हाड़ी मारकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। घटना से लगभग आधा घंटा पूर्व हमलावर से घायल युवक की कहासुनी हुई थी। फिलहाल आरोपी सगे भाई फरार चल रहे हैं।

सबक सिखाने का बोलकर गया था आरोपी

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार घटना 01 जुलाई की रात लगभग दस बजे कटारा टॉवर (Katara Tower) के नजदीक हुई थी। हमले में मोहित (Mohit) नाम का युवक बुरी तरह से जख्मी है। उसने उनकी सांची पार्लर (Sanchi parlor) दुकान के सामने झगड़ रहे दो सगे भाईयों करन और पंचू को गाली-गलौज करने पर धमकाते हुए अलग कर दिया था। इसके बाद करन (Karan) कुछ देर में आकर सबक सिखाने का बोलकर गया था। मोहित जब पार्लर बंद कर रहे थे तभी करन पीछे से आया। उसने कुल्हाड़ी (Axe) मारना शुरु कर दिया। जिस कारण मोहित के नाक, कान, दोनों आंखों के बीच गंभीर चोट आई। उसे गंभीर हालत में माउंट अस्पताल (Mount Hospital) में भर्ती कराया गया है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने दिनेश प्रताप सिंह चौहान (Dinesh Pratap Singh Chauhan) पिता बृजभान सिंह चौहान उम्र 42 साल की शिकायत पर 02 जुलाई की सुबह प्रकरण 191/26 दर्ज किया है। वे लहारपुर (Laharpur) में रहते हैं। हमले में जख्मी मोहित उनका साला है। मामले की जांच एएसआई राकेश परिहार (ASI Rakesh Parihar) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Video में देखिए स्पेशल डीजी की 'हैवानियत', सरकार ने कुर्सी छीनी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!