Bhopal Cop News: दो कांस्टेबलों ने सीपीआर देकर बचाई जान, डीसीपी मुख्यालय ने आरआई के वाहन से अस्पताल में कराया भर्ती

भोपाल। पुलिस कमिश्नरेट ऑफिस में 08 जून की दोपहर एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। वह रिसेप्शन में पहुंचकर गिरते उससे पहले दो आरक्षकों (Bhopal Cop News) ने उन्हें संभाल लिया। जिसके बाद उन्हें तुरंत सीपीआर देकर होश में लाया गया। इसके बाद आरआई के सरकारी वाहन से जवाहर चौक में स्थित अनंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिसने जान बचाई वह यह बोले
सीपीआर (CP) देने के लिए कांस्टेबल रंजीत रघुवंशी (Constable Ranjeet Raghuvanshi) सक्रिय हुए थे। वे डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी (DCP Shraddha Tiwari) के पीएसओ हैं। उनके साथ वाहन चालक कांस्टेबल मुकेश साहू (Constable Mukesh Sahu) भी थे। रघुवंशी ने बताया कि देवेंद्र (Devendra) सीढ़ियों से नीचे उतरकर आ रहे थे। उन्होंने सीने में हाथ रखा हुआ था। वह जैसे ही रिसेप्शन के पास पहुंचे तो वे अचेत होकर गिरने लगे। तभी वाहन चालक ने उन्हें संभाला और जमीन पर सुलाने के बाद रघुवंशी ने सीपीआर देना शुरु किया। यह बात आरआई अजयसिंह तोमर (RI Ajay Singh Tomar) को भी पता चली। उन्होंने अपना वाहन देकर देवेंद्र को एमएलए क्वार्टर स्थित अनंत हार्ट हॉस्पिटल (Anant Heart Hospital) में भर्ती कराया। देवेंद्र जब पुलिस कमिश्नर ऑफिस (Police Commissioner’s Office) आ रहे थे तभी रास्ते में भी उन्हें सीने में दर्द हो रहा था।
कई आंदोलन में सक्रिय रहते हैं
पुलिस सूत्रों के अनुसार देवेंद्र एक मामले की शिकायत करने अफसरों के पास आए थे। वे कई तरह के आंदोलनों में भाग भी लेते हैं। इस कारण उन्हें चेहरे से भी कई अधिकारी जानते हैं। प्राथमिक जांच के बाद देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जिसकी पुष्टि अनंत अस्पताल की तरफ से की गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।