STF News: एसटीएफ ने मेडिकल स्टोर संचालक को किया अरेस्ट

Share

STF News: कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में अब तक एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार

STF News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में फरार चल रहे मेडिकल स्टोर संचालक को एसटीएफ (STF News) ने  गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ आरोपियों की संख्या एक दर्जन पर पहुंच गई है। हालांकि अभी तक तीन ईनामी बदमाशों का सुराग उसे नहीं मिल सका है।

दोनों दवा दुकानों के ड्रग लायसेंस कर दिए सस्पेंड

एसटीएफ (STF) के अनुसार मंडीदीप (Mandideep) में स्थित विंग्स लाइफ रेमिडिज (Wings Life Remedies) नाम से लायसेंस लिया गया था। यह लायसेंस बालकिशन (Balkishan) के नाम पर था। वह भोपाल के स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) स्थित चांदबड़ में रहता है। वह दवा कंपनी का प्रतिनिधि हैं। उसकी खरीदी दुकान में डमी के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दुकान के नाम पर दिल्ली (Delhi) से कोडीन युक्त ऑफ कफ सिरप (Codeine-laced Cough Syrup) बुलाई जाती थी। जिसका रैपर बदलने का काम दूसरी जगह पर होता था। एसटीएफ ने बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया है। वह रिमांड पर चल रहा था। इसी दौरान एसटीएफ ने अर्जुन मालवीय (Arjun Malviya) को भी दबोच लिया है। उसकी नर्मदापुरम मिसरोद (Misrod) में अर्जुन ट्रेडर्स (Arjun Traders) नाम से दुकान है। जिसका संचालक अर्जुन मालवीय है। उसकी गिरफ्तारी पर तीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। जिला प्रशासन ने दोनों दवा दुकानों के ड्रग लायसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। एसटीएफ ने आरोपी आकाश भाटी (Akash Bhati) और अकील खान (Aqil Khan) समेत दस आरोपियों को दबोचकर कोडीन युक्त कफ सिरफ की फर्जी बिक्री का खुलासा किया था। आरोपियों के कब्जे से दो किस्त में 73 हजार से अधिक कफ सिरप बरामद की है। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए हैं। एसपी राजेश सिंह भदौरिया (SP Rajesh Singh Bhadauriya) ने बताया कि एसटीएफ को अभी भी निखिल उर्फ नितिन साहू (Nikhil@Nitin Sahu) और सलमान उर्फ बाबू भाई (Salman@Babu Bhai) की तलाश है। जिनकी गिरफ्तारी पर तीस-तीस हजार रुपए है। दोनों आरोपियों के पास कफ सिरप वितरण नेटवर्क की जिम्मेदारी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग आदिवासी लड़की से बलात्कार 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

STF News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!