Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: दो वाहन चालकों का सुराग मिला, तीसरा अभी भी पुलिस के लिए पहेली

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान निशातपुरा इलाके में हुई अलग—अलग सड़क दुर्घटनाओं में जख्मी ​तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटनाओं के तीनों मामलों में भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने पहले से प्रकरण दर्ज कर रखे हैं। इसमें टक्कर मारने वाले दो वाहन चालकों का अब तक पुलिस को सुराग नहीं मिला है।

इनकी हुई सड़क हादसे में मौत

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार सबसे पहली दुर्घटना 12 जून की रात साढ़े ग्यारह बजे जेल रोड स्थित शिव पार्वती मंदिर के पास हुई थी। हादसे में पैदल सड़क पार कर रहे दीपक शर्मा पिता एबी शर्मा उम्र 53 साल जख्मी हुए थे। वे करोद (Karond) स्थित जनता क्वार्टर में रहते थे। दीपक शर्मा (Deepak Sharma) प्रायवेट नौकरी करते थे। इलाज के लिए उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया था। पुलिस ने दुर्घटना के मामले में 13 जून को प्रकरण भी दर्ज किया था। इलाज के दौरान 25—26 जून की सुबह लगभग ढ़ाई बजे मौत हो गई। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 43/26 कायम कर लिया है। इसी तरह दूसरी सड़क दुर्घटना 20 जून की सुबह लगभग साढ़े दस बजे करोद मंडी धर्मकांटा के सामने हुई थी। हादसे में सुमन बाई पति जमना लाल उम्र 60 साल जख्मी हुई थी। वे कैंची छोला में टपरिया में रहती थी। सुमन बाई (Suman Bai)  पैदल काम पर जा रही थी। तभी बस एमपी—04—पीए—3209 के चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण पिछला पहिया उनके हाथ से गुजर गया था। उनकी इलाज के दौरान 26 जून की रात साढ़े ग्यारह बजे हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग 45/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ 20 जून को प्रकरण दर्ज किया था। इधर, 20 जून की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे रसधान गार्डन (Rasdhan Garden) के सामने मोपेड सवार दंपति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। मोपेड भरत सिंह बैस पिता जमना सिंह उम्र 62 साल चला रहे थे। वे शिव नगर (Shiv Nagar) विदिशा रोड पर रहते हैं। भरत सिंह बैस (Bharat Singh Bais) वल्लभ भवन में दफ्तरी के पद पर तैनात हैं। घटना के वक्त उनकी मोपेड पर 55 वर्षीय पत्नी किरण सिंह बैस (Kiran Singh Bais) सवार थी। दोनों नबीबाग काम से जा रहे थे। आरोपी वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मारी थी। तभी से किरण सिंह बैस का पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में इलाज चल रहा था। पति के बयानों के आधार पर पुलिस ने 23 जून को प्रकरण दर्ज किया। हादसे में वह भी बुरी तरह से जख्मी है। इलाज के दौरान 26 जून की दोपहर लगभग सवा बारह बजे किरण सिंह बैस ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर लिया है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना मौत मामले में प्रकरण दर्ज 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!