Bhopal News: राजा भोज आवासीय परिसर में चोरों का कहर

Share

Bhopal News: तीन मकानों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी के अलावा दो मोटर साइकिल उठाकर ले गए चोर,वारदात करने वाले संदेहियों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भोपाल विकास प्राधिकरण की आवासीय कॉलोनी राजा भोज आवासीय परिसर (Raja Bhoj Residential Complex) के तीन मकानों में चोरों ने ताले चटका दिए। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। मकानों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी के अलावा लाखों रुपए का माल समेट लिया। इसके बाद घरों के बाहर खड़ी दो मोटर साइकिल का भी ताला तोड़कर चोर ले गए। इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस के रात्रिगश्त की पोल खोल दी है।

इन मकानोंं में हुई चोरी

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार चोरों ने श्यामा देवी चौहान पति स्वर्गीय हरिनारायण चौहान उम्र 60 साल, रेवती हरोडे पति धनराज हरोडे उम्र 59 साल और डेजी मसीह पति अनिल मसीह उम्र 63 साल के मकानों को निशाना बनाया गया। श्यामा देवी चौहान (Shyama Devi Chauhan) हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में सिक्योरिटी ​गार्ड है। वह घटना के वक्त नाईट ड्यूटी में तैनात थी। उनके कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर नकदी दस हजार रुपए चोर ले गए। इसी तरह रेवती हरोडे (Rewati Harode) घटना के वक्त बेटे मणिकुमार हरोडे (Manikumar Harode) के साथ औबेदुल्लागंज गईं हुई थीं। उन्हें मकान मालिक ने चोरी होने की जानकारी दी थी। मकान से सोने का झुमका, सोने की अंगूठी और 30 हजार रुपए गायब थे। इसके अलावा डेजी मसीह (Daisy Masih) गौतम नगर (Gautam Nagar) स्थित जवाहर लाल नेहरु अस्पताल (Jawahar Lal Nehru Hospital) में स्टाफ नर्स हैं। घटना के वक्त वे घर पर थी। उन्हें चोरी होने की आहट हुई तो वह जाग गई। संदिग्ध का पीछा करने बेटा आशीष मसीह (Ashish Masih) भागा भी था। डेजी मसीह के मकान से नकदी, अस्पताल की चाबियां ले गया है। चोरी की यह सभी वारदातें 28—29 जून की दरमियानी रात एक बजे से दो बजे के बीच अंजाम दी गई है। गांधी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 282—284—285/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : डाकघर के सेवानिवृत्त अफसर बलात्कार मामले में गिरफ्तार 

इन वाहनों को ले जाते दिखे चोर

इन तीन मकानों में चोरी को अंजाम देने के बाद संदिग्ध बदमाश सेक्टर-6 में पहुंचे। यहां से मोहम्मद समीर (Mohammed Sameer) की दो पहिया वाहन ले गए। इसी गिरोह ने झूलेलाल मंदिर के पास मोपेड को भी चोरी किया है। यह मोपेड मनोज मनवानी (Manoj Manwani) की है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति करीब तीन लाख रुपए की बताई है। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमें एक जाति विशेष के गिरोह के वारदात करने की संभावनाएं पुलिस ने जताई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!