Bhopal News: रिटायर्ड गवर्नमेंट डॉक्टर समेत दो घरों के ताले चोरों ने चटकाये

Share

Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोरों ने समेटा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान रिटायर्ड डॉक्टर समेत दो सूने घरों को चोरों ने निशाना बनाया। दोनों स्थानों से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोरों ने समेट लिया है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News)  शहर के बागसेवनिया और गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।

सोने—चांदी के जेवरात ले गये चोर

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर जयप्रकाश शुक्ला पिता अवध शरण शुक्ला उम्र 62 साल कुंजन नगर (Kunjan Nagar) फेज-2 में रहते हैं। वे गवर्नमेंट डॉक्टर भी रहे हैं। डॉक्टर जयप्रकाश शुक्ला (Dr Jai Prakash Shukla) 22 सितंबर को पारिवारिक काम से पूना चले गए थे। घर की देखरेख के लिए वे काम करने वाली बाई रानू बाई को बता गए थे। नौकरानी ने उन्हें फोन करके 3 अक्टूबर को बताया कि घर के मकान में लगे ताले टूटे हैं। उन्होंने पूना से ही भोपाल पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पड़ोसियों महेश कुमार तिवारी (Mahesh Kumar Tiwari) और नीता अग्रवाल (Neeta Agrawal) की मदद से प्राथमिक जांच घटना स्थल की गई। घर से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात चोरी गए हैं। जिनकी सूची अभी परिवार ने पुलिस को नहीं सौंपी है। हालांकि पुलिस दबी जुबान में एक लाख रुपए का माल चोरी होने का दावा कर रही है। बागसेवनिया थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 770/26 दर्ज कर लिया है। इधर, गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र स्थित नारियलखेड़ा के शारदा नगर (Sharda Nagar) में रहने वाले अनम खान (Anam Khan) पिता हामिद खान उम्र 32 साल की शिकायत पर चोरी का मामला 625/26 दर्ज किया। घर के भीतर से चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत 60 हजार रुपए का माल समेट ले गया। इसी थाना क्षेत्र में एक युवक का वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमें वह सोने-चांदी दिखाते हुए लोगों से बातचीत कर रहा था। उस व्यक्ति की पहचान हुई है जिसके खिलाफ पूर्व में चोरी के प्रकरण दर्ज होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो घंटे के भीतर घर को चोरों ने कर दिया साफ

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!