Bhopal News: एम्स अस्पताल के डॉक्टरों को लड़के बुलाकर पिटवाया

Share

Bhopal News: दो पहिया वाहन टकराने के बाद हुआ था विवाद, थाने पहुंचा मामला, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस मामले में भेापाल (Bhopal News) शहर के  बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पूरे विवाद के पीछे सड़क हादसा के बाद हुई कहासुनी हैं। इधर, दो पहिया वाहन चालक सड़क किनारे पार्क हुई कार का अचानक गेट खुलने से टकराकर जख्मी हो गया।

मोपेड टकराने से हुआ विवाद

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार आरआरएल ब्रिज पर बाइक (Bike) सवार से 03 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे डॉक्टर रिमझिम रस्तोगी (Dr. Rimjhim Rastogi) का मोपेड टकरा गया था। घटना के वक्त वह अपने भाई के साथ थी। बाइक सवार राजा पटेल (Raja Patel) उनसे अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर रहा था। तभी वहां पर एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) के डॉक्टर ऋषभ सुराना (Dr Rishabh Khurana), डॉक्टर ईशान पवार (Dr Ishan Pawar) और डॉक्टर यश पालकर (Dr Yash Palkar) भी पहुंचे। तीनों कार (Car) में सवार थे जो कि बावडिया कला में रेस्टोरेंट से भोजन करके एम्स अस्पताल में स्थित छात्रावास जा रहे थे। उन्होंने डॉक्टर रिमझिम रस्तोगी को देखकर रुक गए और हस्तक्षेप करना चाहा। इसी बीच राजा पटेल ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। जिन्होंने वहां आकर सभी डॉक्टरों के साथ मारपीट शुरु कर दी। हंगामे की सूचना पर बागसेवनिया थाने की डायल-112 पहुंची तो आरोपी राजा पटेल और उसके साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने डॉक्टर ऋषभ सुराना की शिकायत पर प्रकरण 773/26 किया है। वे मूलत: नेपाल (Nepal) के मोरंग जिले के रहने वाले हैं। इधर, बागसेवनिया स्थित भेल संगम नाले के पास कार (Car) एमपी-04-डब्ल्यूसी-7477 के चालक ने अपना गेट अचानक खोल दिया। जिस कारण पल्सर मोटर साइकिल एमपी-04-डीएम-3404 टकरा गई। उसे वैष्णव परिसर (Vaishnav Parisar) में रहने वाले विवेक मालवीय (Vivek Malviya) चला रहे थे। सड़क पर गिरने के कारण विवेक मालवीय के सिर और दोनों पैर के घुटनों पर गंभीर चोट आई है। दुर्घटना की जानकारी फोन पर जख्मी ने पत्नी दीक्षा नेभवानी (Diksha Nebhwani) को दी थी। वे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में पदस्थ हैं। बागसेवनिया थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घायल को सहारा अस्पताल (Sahara Hospital) में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मनाली घुमने के बहाने लेकर आते थे चरस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!