Bhopal News: जख्मी व्यक्ति के होश पर आने के बाद चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। माल से भरा ट्रक एक मजदूर के पैर पर चढ़ गया। हादसे में जख्मी व्यक्ति होश में नहीं आया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया इलाके की है। अब पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
रास्ता दिखाते समय हुआ हादसा
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 10 सितंबर की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे हुई थी। घटना के संंबंध में अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित वेदांता अस्पताल (Vedanta Hospital) से जानकारी मिली थी। हादसे में राहुल सक्सेना पिता विनय सक्सेना उम्र 33 साल जख्मी है। वह हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना क्षेत्र स्थित पुट्ठा मिल (Puttha Mill) कॉलोनी में रहता है। राहुल सक्सेना (Rahul Saxena) स्टेशन बजरिया स्थित द्वारिका नगर (Dwarika Nagar) में नितिन कुमार जैन (Nitin Kumar Jain) की कंपनी हल्दीराम पारस कैटर्स एंड एजेंसी (Haldiram Paras Caterers And Agency) में नौकरी करते हैं। उनकी कंपनी भोज्य नमकीन पदार्थ बनाने का काम करती है। घटना वाले दिन आईसर ट्रक (Eicher Truck) एमपी-41-जीए-2294 आया था। उसमें ब्रिटानिया कंपनी के बिस्कुट भरे थे। जिसे उतारने के लिए जख्मी पीछे करते हुए रास्ता दिखा रहा था। तभी ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते पिछला पहिया चढ़ा दिया। हादसे में जख्मी व्यक्ति बयान देने की स्थिति में नहीं था। उसके होश में आने के बाद 13 सितंबर को पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 269/26 दर्ज किया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।