Bhopal Loot News: मनुआभान टेकरी पर लूटपाट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Share

Bhopal Loot News: गर्ल फ्रेंड के साथ बैठे युवक को तीन दिन पूर्व चाकू की नोक पर लूटा था, पुलिस ने आरोपियों का जूलुस भी निकाला

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तीन दिन पूर्व लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को भोपाल (Bhopal Loot News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने दबोच लिया। जिनसे सोने के जेवरात समेत करीब छह लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। घटना उस वक्त हुई जब एक युवक अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ मनुआभान टेकरी पर गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनका जुलूस भी निकाला।

150 कैमरों की फुटेज को खंगाला

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार घटना 10 सितंबर की रात हुई थी। जिसकी शिकायत थाने में एक मीडिया संस्थान में काम करने वाले 28 वर्षीय हर्ष शर्मा (Harsh Sharma) ने दर्ज कराई थी। वह अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ टावर ऑफ गार्डन रेस्टोरेंट (Tower Of Garden Restaurant) के पीछे टंकी के पास बैठे थे। तभी रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाशों ने मोबाइल (Mobile) छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू (Knife) से उनके सीने पर वार कर दिया। इसके बाद धमकाकर मोबाइल, सोने की चेन में लगा पेंडल, कान के टॉप्स और चार हजार रुपए लूट लिए। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छह टीमें बनाई गईं थी। लालघाटी, एयरपोर्ट रोड, सेंट्रल जेल, करोंद चौराहा, शिवशक्ति नगर, नवजीवन कॉलोनी और छोला तक करीब 150 कैमरों की फुटेज खंगाला गया। फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप विश्वकर्मा उर्फ खेड़ा (Sandeep Vishwakarma@Kheda) उम्र 20 साल, संदीप उर्फ संजू सोनी (Sandeep@Sanju Soni) उम्र 22 साल, कबीर पाल (Kabeer Pal) उम्र 20 साल, दुर्गा कुशवाह (Durga Kushwah) उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महंगी जीवनशैली और घर में इलाज के खर्च के लिए लूट की वारदात की गई थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी कुलदीप यादव उम्र 26 साल के भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: धारदार हथियार से हमला करके किया जख्मी

फिर वारदात करते उससे पहले दबोचे गए

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.25 लाख रुपए कीमत का आईफोन, सोने की चेन, पेंडल, कान के टॉप्स, चार हजार रुपए नकद, वारदात में इस्तेमाल छुरी और एक्टिवा बरामद की है। 13 सितंबर को पुलिस ने आरोपियों का उसी मनुआभान टेकरी (Manuabhan Tekri) पर जुलूस भी निकाला। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना कबीर (Kabeer) है। सभी आरोपियों के पूर्व में अपराध दर्ज हैं। सभी आरोपी वारदात वाली रात लूटपाट के इरादे से ही घटना स्थल पर पहुंचे थे, उन्हें पूरा भरोसा था कि टेकरी पर ऐसा कोई न कोई मिलेगा, जिसे वह आसानी से अपना शिकार बना सकते हैं। लेकिन, घात लगाकर बैठी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!