Bhopal News: डॉक्टर की कॉलर पकड़कर हाथापाई करने वाले के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। टीबी हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। मरीज एचआईवी संक्रमित भी था। उसके फेफड़े बहुत ज्यादा खराब होने के कारण श्वसन तंत्र की प्रणाली खराब हो गई थी। उसकी मौत होने के बाद परिजनों के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने काफी हंगामा मचाया। इस दौरान झूमाझटकी में एक डॉक्टर की शर्ट भी फाड़ दी गई। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जूनियर डॉक्टर के साथ की झूमाझटकी
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में रिपोर्ट डॉक्टर मस्तरामा मीना पिता राधेश्याम मीना उम्र 29 साल ने दर्ज कराई है। वे कोहेफिजा (Kohefiza) स्थित थद्दाराम काम्पलेक्स (Thaddaram Complex) में रहते हैं। डॉक्टर मस्तरामा मीना (Dr Mastrama Meena) ईदगाह हिल्स स्थित टीबी हॉस्पिटल (TB Hospital) में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि बवाल की घटना 3 जून की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। अस्पताल में गुना (Guna) जिले के राघोगढ़ का मरीज 30 मई से भर्ती था। उसे क्षय रोग (TB) था और वह एचआईवी (HIV) से भी संक्रमित था। उसका आक्सीजन लेवल कम होने पर चिकित्सकों ने वेंटीलेटर पर रख दिया था। इलाज के दौरान 3 जून की शाम लगभग सवा सात बजे उसकी मौत हो गई थी। यह पता चलने पर उसके साथ मौजूद बेटी सदमे में आकर बेहोश हो गई। उसे डॉक्टर सीपीआर देकर होश में ला रहे थे। तभी उनके साथ मौजूद रिश्तेदार ने जूनियर डॉक्टर के साथ झूमाझटकी करने लगा। सुरक्षाकर्मी नीरज ने हस्तक्षेप किया तो उसे भी धकेल दिया गया। इसके बाद डॉक्टर मस्तरामा मीना ने उसे संभालना चाहा तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट करके शर्ट फाड़ दी। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद उसी दिन रात को पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और धमकाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 309/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।